फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to pay brother he killed her owner

भाई को पैसा देने के लिए की मालिक की हत्या

Sat, 28 Feb 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 28 Feb 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
to pay brother he killed her owner

नोएडा के फेस-टू में चार लाख रुपये की लूटने के लिए मालिक की हत्या करने वाले नौकर को न्यायालय ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा दी है। दूसरे आरोपी का दोष सिद्ध नहीं होने पर उसे बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता चौधरी प्रेमसिंह ने बताया कि फेस-टू में राजकुमार कोल्ड ड्रिंक का कारोबार करता था। 14 सितंबर 2012 की रात उसका गला काट दिया गया था। हत्या के बाद से ही उसका नौकर जितेंद्र गायब था। अलमारी में रखे चार लाख रुपये भी नहीं थे।
विज्ञापन


राजकुमार के भाई ने जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जितेंद्र ने छोटे भाई की जरूरत पूरी करने के लिए राजकुमार की हत्या की थी। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीना चौधरी ने मामले की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवाह और साक्ष्यों की सुनवाई के बाद जितेंद्र को दोषी करार देते हुए हत्या के आरोप में उम्रकैद और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। एक लाख रुपये अदा नहीं करने पर एक साल जेल में और रहना पड़ेगा। वहीं, आरोपी बृजमोहन उर्फ पोला को धारा 120बी और धारा 302 में दोष सिद्ध नहीं होने पर बरी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed