फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to looking Cool teens watch porn, drink alcohol and cigaretes

तो इस वजह से किशोर देखते हैं पॉर्न, पीते हैं शराब और सिगरेट

Thu, 26 Nov 2015 02:54 AM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
to looking Cool teens watch porn, drink alcohol and cigaretes

किशोर गलत रास्ते पर जा रहे हैं। स्कूल गोइंग छात्र नियम कायदे से बेपरवाह वो हर काम कर रहे हैं, जिसमें उन्हें मजा आता है। 71 फीसदी किशोर ‘कूल’ दिखने के लिए शराब और सिगरेट पीते हैं।

विज्ञापन


46 फीसदी पोर्न फिल्में देख रहे हैं और 82 फीसदी छात्रों का एक तिहाई समय किसी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन चैटिंग में बीतता है। फोर्टिस अस्पताल के मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंस विभाग के निदेशक डॉ. समीर पारिख द्वारा सर्वे में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


किशोरों में हो रहे बदलाव को लेकर अस्पताल के इस विभाग द्वारा दिल्ली-एनसीआर के 1086 स्कूल गोइंग छात्रों के बीच अलग-अलग समय में अलग-अलग पहलूओं पर सर्वे किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत प्रवृत्ति फिल्मों के जरिए उनमें बढ़ रही है

to looking Cool teens watch porn, drink alcohol and cigaretes

इस सर्वे में पाया गया कि किशोर में एडवेंचर के नाम पर रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। कम उम्र के किशोर में पोर्न फिल्में देखना, धूम्रपान और नशा करने की गलत प्रवृत्ति फिल्मों के जरिए उनमें बढ़ रही है।


डॉ. समीर पारिख ने बताया कि करीब एक साल तक किशोरों के व्यवहार पर अध्ययन के बाद पाया गया कि 60 फीसदी किशोरों का मानना  है कि नियम तोड़ने के लिए ही बनते हैं।

71 फीसदी किशोर अपने को ‘कूल’ दिखाने के लिए सिगरेट और शराब पीते हैं। 57 फीसदी किशोरों ने माना है कि फिल्म में सुपरस्टार को देखने के बाद उसे अपने जीवन में अपनाया है।

जीवन में हर काम एक बार जरूर करना चाहते हैं।

to looking Cool teens watch porn, drink alcohol and cigaretes

अध्ययन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि किशोर अपने अभिभावक से भी बहुत सीखते हैं। 49 फीसदी किशोर मानते हैं कि उन्होंने ड्राइविंग के दौरान अपने पैरेंट्स को फोन पर बात करते या मैसेज करते देखा है।


जिसे बाद में अपनाया। वहीं, 66 फीसदी किशोर बिना किसी डर के स्टंट जैसे खतरनाक काम करते हैं। 70 फीसदी किशोर रिस्क लेने और एडवेंचर के नाम पर खतरा लेने से नहीं हिचकिचाते हैं।

वहीं 61 फीसदी युवा मानते हैं कि जीवन में हर काम एक बार जरूर करना चाहते हैं।

आंकड़ों पर एक नजर

to looking Cool teens watch porn, drink alcohol and cigaretes

-46 फीसदी देखते हैं पोर्न फिल्म
-26 फीसदी ने कभी न कभी अपने को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की
-41 फीसदी 18 साल से पहले चलाते हैं कार या बाइक
-82 फीसदी अनजान व्यक्ति से करते हैं चैट
-19 फीसदी खुद और दूसरे का फोटो सोशल साइट पर करते हैं शेयर
-75 फीसदी रिस्क लेने के व्यवहार के बारे में जागरूक हैं
-55 फीसदी मानते हैं कि रिस्क लेने की प्रवृत्ति दोस्तों को देखकर सीखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed