फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To life vote percentage badminton queen saina nehwal image at stake

बैडमिंटन क्वीन साइना की प्रतिष्ठा दांव पर

Sat, 05 Apr 2014 05:57 PM IST
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 05 Apr 2014 05:57 PM IST
विज्ञापन
To life vote percentage badminton queen saina nehwal image at stake

देश की बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल की तस्वीर वाले होर्डिंग पूरे लोकसभा क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसमें वह लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करतीं दिखाई दे रही हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत में इजाफा किया जा सके।

विज्ञापन


खासकर युवा वर्ग मतदान के प्रति जागरूक हों। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में गुड़गांव का मतदान प्रतिशत बुरा नहीं था। इस बार पहले की तुलना में वोटरों की संख्या करीब छह लाख अधिक है। वहीं, बूथों की तादाद पहले के अनुपात में नहीं बढ़ाने से मतदान प्रतिशत कम होने का खतरा है।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर क्षेत्र में निरंतर मतदाताओं को जागरूक करने वाले कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बैडमिंटन क्वीन साइना नेहवाल के होर्डिंग भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों को विशेष तौर पर जागरूकता अभियान से जोड़ा गया है। एक शख्स को वोटिंग ताऊ बनाकर सड़कों पर प्रचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटिंग ताऊ विशेष तौर से युवाआें और कारोबारियाें के बीच जा रहे हैं। रविवार को राहगीरी के दिन भी वोटिंग को प्रेरित करने वाले कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। हालांकि, गुड़गांव का पॉश इलाका वोटिंग को लेकर बदनाम रहा है। यहां आलिशान कोठियाें में रहने वाले घराें से बाहर नहीं निकलते।saina nehwal poster
 
वोटिंग प्रतिशत बिगाड़ सकते हैं युवा
संयुक्त उपायुक्त पुरानेंद्र सिंह चौहान को लगता है कि युवा वर्ग वोटिंग के दिन मतदान केन्द्र पर कम संख्या में आकर वोट प्रतिशत बिगाड़ सकता है। इस दफा 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या करीब 80 हजार है।


जबकि, 20 से 29 साल के साढे़ चार लाख वोटर हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी का मानना है कि दोनों वर्गों को वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं को घर के बाहर निकलना आवश्यक है।

2014 गुड़गांव लोगसभा क्षेत्र
कुल वोटर: 18,44,906
कुल उम्मीदवार: 22
मतदान केंद्र: 1816

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed