{"_id":"e290cf6f82f2ed0d0738d15e77e73cb9","slug":"to-lack-of-power-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से महानगर में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से महानगर में हाहाकार
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jun 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
महानगर के लाखों लोगों को सोमवार को लंबे पावर कट का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में जहां लंबा पावर कट रहा, वहीं पर शहर में 8-10 घंटे की औसत कटौती हुई। फिलहाल बिजली सुधार की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
नंदग्राम पावर स्टेशन से सप्लाई सोमवार को ठप रही। सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब नंदग्राम पावर स्टेशन से लोगों को बिजली नहीं मिली। अर्थला में रविवार दोपहर से सोमवार रात तक लोगों को बिजली के दर्शन नहीं हुए। अंबेडकर रोड पर दो ट्रांसफार्मर जलने से क्षेत्रभर में सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
इनकी चपेट में आकर सोमवार सुबह पांच बजे एचडीएफसी बैंक के साइन बोर्ड आदि भी जल गए। पटेलनगर पावर स्टेशन से सप्लाई नौ घंटे तक लोगों को नहीं मिली।
विजयनगर क्षेत्र में बागू, इंदर, अकबरपुर और बहरामपुर क्षेत्रों में सप्लाई ठप रही। इनके अलावा महानगर की अन्य कालोनियों में भी लोगों को आठ-दस घंटे के पावर कट का सामना करना पड़ा। सप्लाई सुधार के कारपोरेशन के दावे फाइलों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
यही कारण है कि राजनगर-कविनगर और नेहरूनगर जैसी कालोनियों को छोड़ अन्य में बिजली सप्लाई से बेहाल हैं।