{"_id":"629f78a851bb5223996157378ddab0ef","slug":"to-ignore-ngt-order-action-against-11-builders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश की अनदेखी, 11 बिल्डरों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश की अनदेखी, 11 बिल्डरों पर कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 02 Feb 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश की अनदेखी कर साइट को बिना ढके निर्माण करने पर प्राधिकरण ने अब तक 11 बिल्डरों पर कार्रवाई की है। इनसे 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए 5.5 लाख रुपये वसूले हैं।
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने बिना ढके किसी भी प्रोजेक्ट का निर्माण न करने का आदेश दे रखा है। प्राधिकरण ने सार्वजनिक सूचना के जरिए निर्माण से जुड़ी सभी कंपनियों को जानकारी भी दे दी है।
विज्ञापन
प्राधिकरण खुद भी अपने प्रोजेक्ट का निर्माण ढककर कर रहा है, मगर बिल्डर अब भी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने एक टीम बना रखी है, जो मौके पर जाकर मुआयना करती है।
विज्ञापन
साइट को बिना ढके निर्माण करने पर बिल्डरों को नोटिस जारी किया जाता है और जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद से अब तक 11 बिल्डरों से 5.5 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। उन्होंने इसकी अनदेखी करने वाले बाकी बिल्डरों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बता दें, कि दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने हरे रंग की जाली से ढककर ही निर्माण करने को कहा है, जिससे कि धूल के कण साइट से बाहर न आ सकें। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इस पर अमल की जिम्मेदारी दोनों प्राधिकरणों पर है।