{"_id":"0714574ef3d2052941146a1d6f65fbb8","slug":"to-get-payment-was-sent-chandni-chowk-but-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेमेंट लाने के लिए भेजा था चांदनी चौक, लेकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेमेंट लाने के लिए भेजा था चांदनी चौक, लेकिन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में स्पेयर पार्ट्स के एक कारोबारी के नौकर ने 30 लाख रुपये पर हाथ साफ कर दिया। कारोबारी ने नौकर को चांदनी चौक से पेमेंट लाने के लिए भेजा था। कारोबारी की शिकायत पर लाहौरी गेट थाना पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रामप्रस्थ गाजियाबाद निवासी दीपेंद्र कुमार अग्रवाल का कश्मीरी गेट में अल्का इंटरप्राइजेज नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। गत 5 जनवरी की शाम दीपेंद्र ने अपने नौकर महावीर प्रसाद सेवक (35) को पेमेंट लेने के लिए चांदनी चौक भेजा था।
विज्ञापन
आधे घंटे बाद दीपेंद्र ने नौकर के मोबाइल पर फोन किया। नौकर ने बताया कि उसने कारोबारी बाबू भाई से 30 लाख रुपये ले लिए हैं और कुछ देर में दुकान पर पहुंच रहा है। दो घंटे बाद तक जब नौकर दुकान पर नहीं पहुंचा तो दीपेंद्र ने फिर से मोबाइल पर फोन किया। लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था।
विज्ञापन
दीपेंद्र ने अपने स्तर पर महावीर की तलाश की, लेकिन उसका कोई अतापता नहीं चला। उसके बाद दीपेंद्र ने 7 जनवरी की रात इसकी शिकायत लाहौरी गेट थाने में की। दीपेंद्र ने बताया कि महावीर उसके दुकान पर कई साल से काम करता था। वह मूलत: हनुमानगढ़ राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस की एक टीम को हनुमानगढ़ भेजा गया है। साथ ही अन्य टीम दिल्ली व एनसीआर में नौकर के परिचितों के घर पर दबिश देकर उसकी तलाश कर रही है।