फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To fight coronavirus and future challenges youth to search solutions students can apply till april 14

कोरोना और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के उपायों की खोज करेंगे युवा, 14 अप्रैल तक करें आवेदन

Wed, 08 Apr 2020 01:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Apr 2020 01:19 PM IST
सार

- मानव संसाधन विकास मंत्री ने "समाधान" चैलेंज की शुरुआत की
- इच्छुक छात्र 14 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं

विज्ञापन
To fight coronavirus and future challenges youth to search solutions students can apply till april 14
कुछ लोग चैनलों पे गला फाड़ रहे हैं, कुछ लोग मगर जान बचाने में व्यस्त हैं - फोटो : social media

विस्तार

वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए अब सरकार सुरक्षा एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों और अन्य सेवाओं को ऐसी चुनौतियों से निपटने पर पहले तैयारी करेगी। इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय मेगा ऑनलाइन चैलेंज समाधान की शुरुआत कर रहा है। इसमें छात्रों को ऐसी चुनौतियों का त्वरित समाधान उपलब्ध करवाने के उपायों की खोज करनी होगी।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो ओपन हो गई है। इच्छुक छात्र 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को इस समाधान चैलेंज प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की।
विज्ञापन


एचआरडी इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के फोर्ज व इनोवेशिओक्यूरिस इस समाधान प्रतियोगिता को आयोजित करेगा। समाधान का मकसद किसी भी संकट को रोकने और चुनौतियों का सामना करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैलेंज में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं ऐसे उपायों की खोज करेंगे जो कि सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों एवं अन्य सेवाओं को अचानक आने वाली चुनौतियों का त्वरित समाधान उपलब्ध करवाया जा सके।

इसके अलावा "समाधान" चैलेंज के द्वारा नागरिकों को जागरूक बनाने, किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित करने, किसी भी संकट को रोकने और लोगों को आजीविका दिलवाने में सहायता करने पर काम होगा।


छात्रों और फैकल्टी के लोगों को नए प्रयोग व नई खोज के लिए प्रेरित करना और उनको उस प्रयोग या खोज का परिक्षण करने के लिए एक मजबूत बेस उपलब्ध करवाना भी है। इस चैलेंज के माध्यम से तकनीकी व व्यावसायिक रूप से ऐसे समाधान निकालना है, जोकि कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed