{"_id":"58976b054f1c1b9073e807ba","slug":"to-expose-mahatg-met-in-the-five-agencies-raided-five-places-cross-reached-5-000-complaints","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाठग की पोल खोलने में जुटीं पांच एजेंसियां, पांच जगह छापा, 5000 पार पहुंची शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाठग की पोल खोलने में जुटीं पांच एजेंसियां, पांच जगह छापा, 5000 पार पहुंची शिकायतें
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 06 Feb 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7 लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाली नोएडा की कंपनी के खिलाफ रविवार को पांच एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), विशेष जांच दल (एसआईटी), आयकर विभाग (आईटी), हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम सेल और कारपोरेट अफेयर्स मंत्रालय की सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम शामिल है। हैदराबाद साइबर क्राइम सेल ने भी फर्जीवाड़े में दो रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
इसके अलावा उनके पास 10 और शिकायतें हैं। यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पहले से ही फजीवाड़े की जांच कर रही है। जांच में एसटीएफ की 10 टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम तक मामले में एसटीएफ की ईमेल आईडी reportfraud@upstf.com पर शिकायतों की संख्या 5000 का आंकड़ा पार कर गई। साथ ही, एसटीएफ टीमों ने अनुभव की पत्नी आयुषी अग्रवाल, उसके पिता सुनील मित्तल और कंपनी के सलाहकार सन्नी मेहता की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ईडी की टीम पहुंची ग्रेनो के एसटीएफ कार्यालय
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
इनकी तलाश में एसटीएफ टीमें कानपुर, गाजियाबाद, हापुड़ व नोएडा आसपास लगातार दबिश दे रहीं हैं। आयुषी के बार में जानकारी मिली है कि वह अभी कुछ दिन पहले ही कानपुर गई थी। आशंका जताई जा रही है कि एसटीएफ की कार्रवाई की भनक लगने पर अनुभव ने गिरफ्तारी से बचाने के लिए आयुषी को कानपुर स्थित उसके मायके भेज दिया।
हालांकि, कानपुर में भी आयुषी के घर पर ताला लगा है। पड़ोसियों को भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक-दो दिन में एसटीएफ जेल में बंद एबलेज कंपनी के मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर प्रसाद और तकनीकी प्रमुख महेश दयाल को रिमांड पर लेने के लिए भी कोर्ट में आवेदन कर सकती है। उधर, लखनऊ की फॉरेंसिक साइंस लैब के विशेषज्ञ अब भी अनुभव मित्तल की नोएडा व गाजियाबाद कंपनी से वैज्ञानिक साक्ष्य व डाटा एकत्र कर रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के 10 से ज्यादा लोगों की टीम भी रविवार दोपहर ग्रेटर नोएडा स्थित एसटीएफ कार्यालय पहुंची। एसटीएफ से केस की जानकारी लेने के बाद ईडी की टीमें नोएडा सेक्टर-63 स्थित एबलेज कंपनी के दफ्तर, नोएडा सेक्टर-64 स्थित गोदाम, गोल्फ लिंक गाजियाबाद स्थित अनुभव के घर, राज नगर गाजियाबाद स्थित दफ्तर और कानपुर में आयुषी के घर पहुंची।

ईडी ने उन बैंकों से भी लेनदेन की जानकारी मांगी है, जिसमें फ्रॉड कंपनी के खाते थे
अनुभव मित्तल
- फोटो : अमर उजाला
ईडी ने प्रेस नोट जारी कर सूचना दी कि वह ज्यादा से ज्यादा पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने के लिए आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। साथ ही, ईडी ने उन बैंकों से भी लेनदेन की जानकारी मांगी है, जिसमें फ्रॉड कंपनी के खाते थे।
एसटीएफ की तर्ज पर ईडी भी उन लोगों की जांच कर रही है जो सोशल ट्रेड के साथ शुरुआत में जुड़े और जिन्हें कंपनी से सबसे ज्यादा मुनाफा हुआ है। ईडी इनकी भी जांच करेगी।
आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए रविवार को आयकर विभाग के साथ लंबी बैठक हुई। भविष्य में जरूरत पड़ने पर एसटीएफ आयकर विभाग के साथ छापेमारी भी करेगी। अन्य एजेंसियों के साथ भी बैठक कर आगे की जांच की दिशा तय की जा रही है। इसके अलावा एसटीएफ ने केस की पैरवी और बारीकियां जानने के लिए बड़े वकीलों और सीए की फर्म की मदद लेने का निर्णय लिया है।
- अमित पाठक, एसएसपी, एसटीएफ