फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To ease congestion on the eight-track launch Delhi Metro.

भीड़ कम करने के लिए ट्रैक पर आठ नई मैट्रो

Mon, 03 Aug 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Aug 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
To ease congestion on the eight-track launch Delhi Metro.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्रेन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार से आठ अतिरिक्त ट्रेन ट्रैक पर उतारने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


पांच कॉरिडोर पर 193 ट्रेन दौड़ेंगी, अभी इनकी संख्या 185 है। जहांगीरपुरी-गुड़गांव लाइन पर 2 मिनट 18 सेकंड में मिलने वाली ट्रेन अब 2 मिनट 9 सेकंड में मिलेगी। मेट्रो में दैनिक यात्रियों की संख्या सोमवार को 30 लाख से ऊपर पहुंच जाती है।
विज्ञापन


डीएमआरसी के अनुसार अगस्त और सितंबर के महीने में मेट्रो यात्री बढ़ते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अध्ययन के बाद गुड़गांव से
जहांगीरपुरी, नोएडा से द्वारका और बदरपुर से आईटीओ की लाइन पर दो-दो ट्रेन बढ़ाने और इंद्रलोक-मुंडका व दिलशाद गार्डन-रिठाला लाइन पर एक-एक ट्रेन जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कम करना होगा इंतजार

To ease congestion on the eight-track launch Delhi Metro.

अभी व्यवस्था अगस्त और सितंबर के लिए की गई है। अगर जरूरत कायम रही तो फ्रीक्वेंसी यूं ही चलती रहेगी।डीएमआरसी प्रवक्ता का कहना है कि मेट्रो ट्रेन ज्यादा से ज्यादा ट्रैक पर उतारने की कोशिश रहती है।

लेकिन कुछ ट्रेन रखरखाव के लिए ट्रैक से बाहर रखी जाती हैं। उन्हीं में से ट्रेन उतारेंगे। ट्रैक पर हर लाइन के अंतिम छोर से अंतिम ट्रेन 11 बजे चलती है। इसकी वजह से जहांगीरपुरी-से गुड़गांव, द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर की लंबी लाइन पर 12 बजे तक ट्रेन रहती हैं।

कहां कितनी ट्रेनें, कितना इंतजार
लाइन-1    27 ट्रेन    3 मिनट
लाइन-2    55 ट्रेन    2 मिनट 9 सेकंड
लाइन-3,4   64 ट्रेन    2 मिनट 24 सेकंड
लाइन-5    16 ट्रेन    4 मिनट 18 सेकंड
लाइन-6    31 ट्रेन    3 मिनट 22 सेकंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed