फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to build a new bridge near palla on agra tunnel

पल्ला के पास नहर पर नया पुल बनाने की मांग

Wed, 21 May 2014 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 21 May 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
to build a new bridge near palla on agra tunnel

पल्ला पुल निर्माण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं व विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने आगरा नहर पर नया पुल बनाने की मांग को लेकर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इसका नेतृत्व समिति के संरक्षक राव निहाल सिंह ने किया। सिंह ने उपायुक्त को बताया कि दिल्ली व नोएडा से हरियाणा आने-जाने का यह प्रमुख रास्ता है। पल्ला, सेहतपुर, अगवानपुर, ईस्माइलपुर, बसंतपुर, सेक्टर 91, फेस-1 एवं 2 के लोगों को फरीदाबाद में आने-जाने के लिए आगरा नहर पर बनाया गया पुल संकरा और जर्जर हालत में है, जिससे यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


इस कैनाल के पुराने पुल को तोड़ देने के कारण दूसरे पुल पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। इसे लेकर मुख्यमंत्री व सांसद को पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन नया पुल नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की समस्या सुनने के बाद जिला उपायुक्त विजय सिंह दहिया ने बृहस्पतिवार सुबह मौके का दौरा करने का निर्णय लिया। ताकि स्थिति का पता चल सके। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता उमेश भाटी, पार्षद ओमप्रकाश रक्षवाल, कांग्रेस नेता ललित नागर, भाजपा नेता मदन पुजारा, प्रहलाद सिंह, हरि सिंह नागर, देवेंद्र पहलवान, रतिराम गोस्वामी, इंद्रजीत चौहान, बाबूराम, नाहर सिंह चौहान एवं डा. सुभाष तंवर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed