फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To bow the opposition aap has many arrows in its Quiver

विपक्ष को चित करने के लिए आप सरकार के तरकश में कई और तीर 

Sat, 03 Aug 2019 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
To bow the opposition aap has many arrows in its Quiver
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तरकश में अभी कई और लोकलुभावन तीर बाकी हैं। वे 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने से लगे करंट से उबरने से पहले ही वे विपक्षी दलों पर फ्री वाई-फाई का जाल फेंक सकते हैं। 

विज्ञापन


इसके जरिये उनकी कोशिश दिल्ली के युवाओं को लुभाने की होगी। दूसरी तरफ आप सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ राशन भी पाइप लाइन में है। जल्द ही इस पर सरकार फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों को मुफ्त वाई-फाई देने का वादा किया था। हॉटस्पॉट के जरिये यह सुविधा मुहैया कराने की योजना भी सरकार में आने के बाद तैयार थी। लेकिन बीएसएनएल के आगे आने के बाद सरकार ने अपनी योजना में बदलाव किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थलों के अलावा दो चरणों में 10-10 लाख घरों में मुफ्त वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में पूरी दिल्ली कवर होगी। योजना पर 550 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही इस योजना का एलान किया जा सकता है।

इसके अलावा डोर स्टेप डिलीवरी ऑफ राशन स्कीम भी दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत सरकारी दुकानों पर मिलने वाला राशन सीधे आम लोगों के दरवाजे पर पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मौजूदा योजना को मजबूत किया जाएगा।


सरकार का मानना है कि इस योजना के लागू होने के बाद लोगों को राशन की दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही घटतौली आदि की समस्या भी दूर हो जाएगी।

दोनों योजनाएं दिल्ली की बड़ी आबादी पर बड़ा सियासी असर डालने वाली है। जानकारों का मानना है कि केजरीवाल सरकार अगर विधानसभा चुनाव से पहले दोनों योजनाओं को धरातल पर उतार लेती है तो यह आप को बड़ी सियासी बढ़त दिला सकता है। विपक्ष को इसका काट ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed