{"_id":"6472e7a66b3c2b4e7b094145","slug":"to-avenge-beating-the-neighbor-slit-the-young-man-s-throat-with-a-knife-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने युवक का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पिटाई का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने युवक का गला रेता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Sun, 28 May 2023 11:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 May 2023 11:03 AM IST
सार
पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जाफरपुर कलां के रावता गांव में शुक्रवार दोपहर पिटाई का बदला लेने के लिए एक युवक ने पड़ोस में रहने वाले एक अन्य युवक का चाकू से गला रेत दिया। पीड़ित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घायल की पहचान रावता गांव निवासी समुंदर (43) साल के रूप में हुई है। वह इलाके में बाल काटने की दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिस को रावता गांव में एक शख्स पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आस पास के लोगों ने घायल समुंदर को पास के राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती करा चुके थे।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित का गला चाकू से रेता गया है। उसकी हालत नाजुक है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पड़ोस से पूछताछ में पता चला कि समुंदर पर उसके पड़ोस में रहने वाले अमन ने हमला किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन