फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tnjaniye President arrived in Noida

800 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में नोएडा पहुंचे तंजानिया के राष्ट्रपति

Thu, 18 Jun 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 18 Jun 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
Tnjaniye President arrived in Noida

यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया के राष्ट्रपति जकायो म्रिशो किकवते ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर कंपनी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

विज्ञापन


वह अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्रेनो आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्रेटर नोएडा के इकोटेक थर्ड में स्थित न्यू हालैंड एग्रीकल्चर कंपनी में तंजानिया के राष्ट्रपति पहुंचे। कंपनी द्वारा व्यापार के तहत तंजानिया को कृषि आधारित ट्रैक्टर दिए जाने हैं। वहीं, तंजानिया में कृषि के विकास के लिए कंपनी के सहयोग को लेकर कार्ययोजना बनाने की बात हुई।
विज्ञापन


कंपनी के एमडी राकेश मल्होत्रा ने बताया कि तंजानिया के राष्ट्रपति और वहां की प्रथम महिला ने मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट देखी और कंपनी सहित प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित किया। दोपहर करीब तीन बजे विदेशी राष्ट्रपति और उनके साथ आया प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा में विदेशी राष्ट्रपति के आने को लेकर मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर की पुलिस लगाई गई थी। जिले के एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, 49वीं वाहिनी गौतमबुद्ध नगर के सेनानायक शगुन गौतम, हापुड़ के एसएसपी हिमांशु कुमार, इनके अलावा बुलंदशहर, गाजियाबाद समेत तीन जिलों के एएसपी, मेरठ जोन के सभी जिलों से करीब 15 सीओ और 50 एसआई के अलावा 400 आरक्षी बुलाए गए थे।


जबकि जिले के सभी थानों का फोर्स लगाया गया था और ट्रैफिक पुलिस तैनात रही थी। नोडल अधिकारी एसपी ट्रैफिक राजीव नारायण मिश्रा का कहना है कि आला अफसरों के अलावा करीब 800 पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा की कमान संभाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed