{"_id":"65b5ae3d692e949b950bb7b9","slug":"tired-of-harassment-by-in-laws-engineer-commits-suicide-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida : ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान, किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida : ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर इंजीनियर ने दी जान, किया था प्रेम विवाह
Sun, 28 Jan 2024 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2024 07:00 AM IST
सार
राहुल देव का शव बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित उसके घर में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम विवाह करने वाले कम्युनिकेशन कंपनी के इंजीनियर राहुल देव ने ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। राहुल देव का शव बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित उसके घर में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि पत्नी स्वेच्छा दुबे उर्फ शक्ति दुबे, उनका भाई ऋषभ दुबे व अन्य ससुराल वाले राहुल से आए दिन मारपीट करते थे। पुलिस ने राहुल के चाचा अशोक कुमार की शिकायत पर ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से कन्नौज निवासी अशोक कुमार ने सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गौतमबुद्ध नगर स्थित कंपनी में काम करने वाली स्वेच्छा दुबे से वर्ष 2018 में राहुल की पहचान हुई। उसके बाद उन्होंने प्रेमविवाह कर लिया। पत्नी व तीन साल की बच्ची के साथ राहुल सूरजपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
25 जनवरी को राहुल का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना पर पहुंचे। परिजन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही राहुल ने ससुराल वालों द्वारा पिटाई करने के बाद अपनी बहनों को व्हाट्सएप पर फोटो भेजे थे। फोटो में राहुल के पूरे शरीर पर पिटाई व नील के निशान थे। परिजन का आरोप है कि ससुराल वालों से तंग आकर ही राहुल ने जान दी है।