फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tillu Tajpuriya Murder The four attackers killed Tillu Tajpuria in just one and a half minutes

Tillu Tajpuriya: 90 सेकंड... 90 से अधिक वार, दूसरी सेल में भागकर बचने का प्रयास, लेकिन बच न पाई टिल्लू की जान

Wed, 03 May 2023 11:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 May 2023 11:12 AM IST
सार

दिल्ली की तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद टिल्लू की महज डेढ़ मिनट में हत्या कर दी गई। टिल्लू ने दूसरे कैदी के सेल में भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं सका।

विज्ञापन
Tillu Tajpuriya Murder The four attackers killed Tillu Tajpuria in just one and a half minutes
Tillu Tajpuriya Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की अति सुरक्षित मानी जानी वाली तिहाड़ जेल भी अब गैंगवार से महफूज नहीं रह गई। महज 18 दिन के भीतर जेल में हुई गैंगवार में दूसरे कैदी की हत्या हो गई। मंगलवार सुबह सीसीटीवी कैमरों से लैस हाई सिक्योरिटी सेल में घुसकर चार बदमाशों ने दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की बेरहमी से हत्या कर दी।
विज्ञापन


जितेंद्र मान उर्फ गोगी गैंग से जुड़े बदमाशों ने हाई सिक्योरिटी सेल की पहली मंजिल की ग्रिल काटी। इसके बाद बेडशीट के सहारे नीचे उतरकर आरोपियों ने टिल्लू के कमरे में ग्रिल के सरिये से बनाए गए सुए से धावा बोल दिया। हाथ में सुए लिए सभी बदमाशों ने टिल्लू पर एक के बाद एक 90 से अधिक वार किए। जब तक जेल प्रशासन को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


हमले के दौरान टिल्लू को बचाने आया रोहित नामक कैदी भी जख्मी हो गया। जेल प्रशासन टिल्लू और रोहित दोनों को नजदीकी डीडीयू अस्पताल ले गया, जहां टिल्लू को मृत घोषित कर दिया गया। टिल्लू की दिन-दहाड़े हुई हत्या के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने फेसबुक पोस्ट कर हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन





उसने अपने पोस्ट में लिखा है, उन्होंने टिल्लू की हत्या कर जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या का बदला ले लिया है। बता दें कि पिछले माह 14 अप्रैल को जेल नंबर तीन में प्रिंस नामक कैदी की बॉबी, अता-उर-रहमान और विनय नामक कैदियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। उस समय भी तिहाड़ की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

फिलहाल हत्या, हत्या के प्रयास व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गोगी गैंग के चार बदमाश दीपक उर्फ तितर (31), योगेश उर्फ टुंडा (30), राजेश (42) और रियाज खान (39) को औपचारिक रूप से इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम जिला पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तिहाड़ प्रशासन को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

पुलिस के मुताबिक हत्या, हत्या के प्रयास, मकोका, पुलिस टीम पर हमला और बलवा करने के करीब 11 मामलों में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया (33) वर्ष 2016 से जेल में बंद था। फिलहाल वह तिहाड़ जेल नंबर-8 के हाई सिक्योरिटी सेल में ग्राउंड फ्लोर पर था। जेल प्रशासन पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह उसकी सेल खोलने की तैयारी चल रही थी।

 

इस बीच करीब 6.10 बजे पहली मंजिल पर बंद चारों कैदी दीपक उर्फ तितर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने उस पर हमला बोल दिया। सेल में ही मौजूद कैदी रोहित ने टिल्लू को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। आरोपियों का इरादा भांपकर रोहित को जान बचाकर वहां से भाग गया।

चारों आरोपी टिल्लू को जब तक मारते रहे तब तक उनको यह पुष्टि नहीं हो गई कि उसकी मौत हो गई है। शोर-शराबा होने पर जेल प्रशासन के सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचे। बाद में चारों को काबू कर उनसे सरिये से बनाया गया सुआ बरामद किया। इसके बाद फौरन टिल्लू व रोहित को करीब 6.45 बजे अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक टिल्लू की मौत हो चुकी थी।

 

पुलिस ने मंगलवार को ही टिल्लू के शव का डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच करने के अलावा बाकी कैदियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि 24 सितंबर 2021 को रोहिणी कोर्ट रूम में टिल्लू गैंग के शूटरों ने जितेंद्र मान उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टिल्लू गैंग के दो शूटरों को मार गिराया था। इस पूरी साजिश रचने के पीछे सुनील उर्फ टिल्लू का नाम सामने आया था। पुलिस के मुताबिक एक जमाने में टिल्लू और गोगी गहरे दोस्त थे। लेकिन कॉलेज में उनके बीच दुश्मनी हो गई थी। तभी से चली जा रही दुश्मनी में दोनों ओर से दर्जनों हत्याएं हो चुकी हैं।

महज डेढ़ मिनट में कर दी टिल्लू की हत्या
दिल्ली की तिहाड़ के हाई सिक्योरिटी सेल में बंद टिल्लू की महज डेढ़ मिनट में हत्या कर दी गई। टिल्लू ने दूसरे कैदी के सेल में भागकर बचने की कोशिश की, लेकिन बच नहीं सका। हमलावर सुबह करीब 6:10 बजे पहली मंजिल से चादर के सहारे नीचे उतरे और वॉशरूम के पास टिल्लू के सेल के खुलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही जेलकर्मी ने सेल को खोला तो आरोपियों ने हमला कर दिया। जेल अधिकारियों का कहना है कि जहां हमलावर मौजूद थे वहां कैदियों के वॉशरूम हैं। ऐसे में गोपनीयता रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed