फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tik tok craziness took life charge sheet filed against suhail wanted to flee hide evidence

टिक टॉक वीडियो बनाने के जुनून में हत्याः भागना चाहता था सुहेल, पिस्टल छिपाकर फेंके खून से सने कपड़े

Tue, 13 Aug 2019 11:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी धीरज बेनीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 13 Aug 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
tik tok craziness took life charge sheet filed against suhail wanted to flee hide evidence
टिक टॉक मामले में इस्तेमाल गन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने पिस्टल के साथ टिक टॉक वीडियो बनाने के जुनून में हुई हत्या के मामले में मृतक सलमान के दो दोस्तों समेत तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

विज्ञापन


हत्या समेत कई गंभीर धाराओं वाले आरोप पत्र में कहा गया है कि मुख्य आरोपी सुहेल दोस्त की हत्या के बाद भाग जाना चाहता था। उसने हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्टल छिपा दी थी। इसे पुलिस ने बाद में बरामद किया।
विज्ञापन


वारदात नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली को जोड़ने वाले रणजीत सिंह फ्लाईओवर पर 13 अप्रैल 2019 की रात हुई थी। बाराखंभा रोड थाना पुलिस ने 14 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर उसी दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जन्मदिन यादगार हो इसलिए बीच चौराहे पर चलाई गोली, टिक टॉक पर अपलोड किया वीडियो, हो गई जेल

पटियाला हाउस अदालत ने इस मामले में दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए बचाव पक्ष को कॉपी सौंपी है। पुलिस ने इस मामले में हत्या, साक्ष्य नष्ट करने और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई हैं।

यह भी पढ़ेंः डीटीसी में 'तेरा आंख्या का यो काजल' पर डांस करते हुए लड़की का वीडियो वायरल, ड्राइवर निलंबित

इसमें सलमान के दोस्तों जाफराबाद निवासी सुहेल, तुर्कमान गेट निवासी मोहम्मद आमिर व डीडीए फ्लैट जाफराबाद निवासी मोहम्मद शरीफ को आरोपी बनाया गया है।

आरोप पत्र के मुताबिक, डीडीए फ्लैट जाफराबाद निवासी हाजी शाकिर का बेटा सलमान दो दोस्तों सुहेल व मोहम्मद आमिर के साथ अपने किसी रिश्तेदार की कार में रात करीब सवा नौ बजे घूमने निकला था।

सुहेल के पास तमंचा था। एक घंटे से ज्यादा समय तक इंडिया गेट के आसपास घूमने के बाद ये रणजीत सिंह फ्लाईओवर के रास्ते लौट रहे थे, तभी वारदात हुई। सुहेल से पूछताछ के मुताबिक, सलमान कार चला रहा था। उसके बगल की सीट पर सुहेल और पीछे मोहम्मद आमिर था।

यह भी पढ़ेंः टिकटॉक सेलेब्रिटी मोहित की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस का दावा सुलझा ली गुत्थी

सलमान ने सुहेल से कहा कि पिस्टल के साथ टिक टॉक वीडियो बनाते हैं। सुहेल सलमान की कनपटी पर पिस्टल रखकर अपने फोन पर वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान उसने पिस्टल का घोड़ा चढ़ाया और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सलमान बेसुध हो गया।

सुहेल ने किसी तरह कार रोकी और सलमान को ड्राइविंग सीट से हटाकर अपनी जगह बिठाया। इसके बाद उसने अपने भाई और पिता को फोन किया। वह गाड़ी में पड़े सलमान को लेकर जाफराबाद में अपने घर पहुंचा।

यह भी पढ़ेंः वीडियोः दुकान में बैठा था टिकटॉक सेलेब्रिटी मोहित, हेलमेट पहने बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर हुए फरार

बाद में उसी गाड़ी से सलमान को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भिजवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुहेल व आमिर जाफराबाद निवासी मोहम्मद शरीफ के घर पहुंचे और वहीं रहे। सुहेल ने खून से सने कपड़े बदले और उन्हें एक नाले में फेंक दिया। भागने से पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed