दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संदीप पहलवान गिरोह के नाबालिग बदमाश को पकड़कर नजफगढ़ में 21 मई को हुई टिक-टॉक स्टार मोहित मोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, 30 लाख रुपये नहीं लौटाने पर मोहित मोर की हत्या की गई थी। मोहित ने मंजीत महाल गिरोह का संरक्षण ले लिया था। इस कारण संदीप पहलवान गिरोह ने उसे 13 गोलियां मारी थीं।
{"_id":"5ce807c0bdec2207514f38b5","slug":"delhi-police-arrested-juvenile-for-killing-tik-tok-celebrity-mohit-mor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक सेलेब्रिटी मोहित की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस का दावा सुलझा ली गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकटॉक सेलेब्रिटी मोहित की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा, पुलिस का दावा सुलझा ली गुत्थी
Fri, 24 May 2019 08:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 May 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, स्कूटी पर आए तीन हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर 21 मई को टिक-टॉक स्टार व जिम ट्रेनर मोहित मोर की हत्या कर दी थी। नजफगढ़ थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। सेल के इंस्पेक्टर तिलकचंद बिष्ट को 23 मई को सूचना मिली कि हत्या में शामिल एक बदमाश द्वारका आएगा। उनकी देखरेख में एसआई महेंद्र व सोमिल की टीम ने गोल्फ कोर्स रोड व राधेश्याम रोड इंटरसेक्शन पर घेराबंदी कर नाबालिग बदमाश को पकड़ लिया। 17 वर्ष व छह महीने उम्र के आरोपी के कब्जे से तमंचा व .315 बोर के दो कारतूस बरामद किए गए। उसने हत्या के समय पहने कपड़े भी बरामद करा दिए।
mohit mor murder
- फोटो : सोशल मीडिया
नाबालिग ने बताया कि व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण वह किसी गिरोह में शामिल होना चाहता था। करीब एक महीने पहले वह संदीप पहलवान उर्फ सिलोटिया के संपर्क में आया और उसके गिरोह में शामिल होने की बात कही। संदीप ने 21 मई को नाबालिग को वीडियो कॉल कर भूखंडी रोड, नजफगढ़ बुलाया। यहां संदीप पहलवान, विकास उर्फ पीके और रोहित मालिक पहले से स्कूटी पर मौजूद थे। संदीप ने तीनों को एक-एक पिस्टल दी और मोहित की दुकान का पता बताया। तीनों गए तो मोहित सोफे पर बैठा था। आरोपियों ने मोहित को 13 गोलियां मारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
mohit mor murder
- फोटो : अमर उजाला
नहीं लौटा रहा था निवेश कराई रकम
मंगू नामक व्यक्ति ने मोहित के जरिये मोहन गार्डन में स्थित एक प्लॉट में 30 लाख रुपये निवेश किए थे। इसके बाद मंगू की हत्या हो गई थी। मोहित मंगू के पैसे उसके दोस्तों को वापस नहीं कर रहा था। उधर, मोहित ने प्रदीप सोलंकी और विकास दलाल के जरिये मंजीत महाल गिरोह का संरक्षण ले लिया।
मंगू नामक व्यक्ति ने मोहित के जरिये मोहन गार्डन में स्थित एक प्लॉट में 30 लाख रुपये निवेश किए थे। इसके बाद मंगू की हत्या हो गई थी। मोहित मंगू के पैसे उसके दोस्तों को वापस नहीं कर रहा था। उधर, मोहित ने प्रदीप सोलंकी और विकास दलाल के जरिये मंजीत महाल गिरोह का संरक्षण ले लिया।
विज्ञापन
वारदात के बाद भागता हुआ आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पिछले सप्ताह द्वारका में हुई गैंगवार में विकास दलाल की मौत हो गई थी। इस कारण मंगू के दोस्तों ने मोहित से फिर पैसे मांगे। मोहित के इनकार पर रंजिश और बढ़ गई थी। इसी कारण संदीप पहलवान गिरोह ने मोहित की हत्या कर दी थी। संदीप पहलवान के खिलाफ सात और विकास के खिलाफ नौ मामले दर्ज हैं। विकास पर 50 हजार व रोहित की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम है।