{"_id":"5d2ff5ba8ebc3e6cd05ab38d","slug":"dtc-bus-dance-driver-conductor-suspended-after-tik-tok-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीटीसी में 'तेरा आंख्या का यो काजल' पर डांस करते हुए लड़की का वीडियो वायरल, ड्राइवर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी में 'तेरा आंख्या का यो काजल' पर डांस करते हुए लड़की का वीडियो वायरल, ड्राइवर निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dtc bus dance
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली में जो डीटीसी बस रोजाना लाखों लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद करती है उसमें एक लड़की का डांस करना इतना महंगा पड़ जाएगा ये बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने सोचा भी नहीं होगा। जी हां, इन दिनों एक डीटीसी बस में लड़की का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके कारण उक्त बस के ड्राइवर और कंडक्टर को निलंबित कर दिया गया है। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला और देखिए तस्वीरें....
2 of 5
dtc bus dance
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि मामला 12 जुलाई का है जब एक डीटीस बस जनकपुरी से सटे हरिनगर डिपो पर थी। उस दौरान खाली खड़ी बस में एक लड़की ने पहले बस के मार्शल के सामने तेरी आंख्या का यो काजल पर डांस किया। इस दौरान यह मार्शल पूरे समय लड़की को देखकर मुस्कुराता रहा।
3 of 5
dtc bus dance
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद बारी आई बस के ड्राइवर और कंडक्टर की। इस लड़की ने उनके सामने भी उसी गाने पर डांस किया और ये दोनों मूक दर्शक बने टिक टॉक वीडियो का हिस्सा बन गए। लड़की के डांस का यही वीडियो जब वायरल होना शुरू हुआ तो बात डीटीसी के अधिकारियों तक जा पहुंची और इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
dtc bus dance
- फोटो : सोशल मीडिया
जांच कमेटी ने पाया कि यह वीडियो 12 जुलाई को जनकपुरी में बनाया गया था। सरकारी बस में इस तरह का वीडियो बनता रहा और बस के ड्राइवर और कंडक्टर इसका हिस्सा बने। इसी कारण कमेटी ने दोनों पर कार्रवाई करते हुए इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजकर सस्पेंड कर दिया और मार्शल को सिविल डिफेंस ऑफिस भेज दिया है। गौरतलब है कि लड़की ने सिर्फ बस के अंदर ही नहीं बस के बाहर भी मार्शल के साथ वीडियो बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
dtc bus dance
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों पर सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने, बिना इजाजत उस पर शूटिंग करने, ड्यूटी पर रहते हुए उससे लापरवाही करने और सार्वजनिक यातायात के साधन की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है और इसी के तहत इन पर कार्रवाई की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।