{"_id":"be747ebaedfe8f236772f87d9014aa69","slug":"tihar-prisoner-organised-fashion-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिहाड़ के कैदियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिहाड़ के कैदियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
ब्यूरो/अमर उजला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Jun 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉकबैंड की धुन, रोशनी से सजा स्टेज और रैंप पर डिजायनर ड्रेस में इठलातीं मॉडल्स।
विज्ञापन
यह नजारा किसी नामी स्टूडियो में चल रहे फैशन शो का नहीं बल्कि तिहाड़ जेल का था।
यहां कैदी मॉडल भी थे और अपने परिधानों के डिजाइनर भी। कैदियों के साथ तिहाड़ जेल की डीसी विमला मेहरा भी रैंप पर उतरीं। कैदियों ने अपने हुनर का जादू सबको दिखाया।
शो की सफलता से उत्साहित जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता की मानें तो तिहाड़ जेल में अब समय-समय पर फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से जेल नंबर 2 में फैशन शो का आयोजन किया गया। मशहूर फैशन डिजाइनर रीना ढाका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पुरुष व महिला कैदियों ने जलवे बिखेरे।
विज्ञापन
साथ ही कैदियों के बैंड ने इस कार्यक्रम के दौरान अपनी धुन से समा बांध दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के फैशन शो का आयोजन कैदियों में बदलाव लाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
कैदियों द्वारा खादी का कुर्ता, रेशमी कुर्ता समेत अन्य परिधान के साथ-साथ कई तरह की ड्रेसेज को प्रदर्शित किया गया।
इस दौरान तिहाड़ जेल की डीजी विमला मेहरा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। तिहाड़ प्रशासन कैदियों में सुधार लाने के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करती है।