फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tigri boy gets involved in crime as he gets wrong accompaniment after passing 10th board examination

दिल्ली: 10वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में पास की, सरकारी नौकरी करना चाहता था, गलत संगत में पड़कर करने लगा लूटपाट

Wed, 02 Dec 2020 08:26 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 02 Dec 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Tigri boy gets involved in crime as he gets wrong accompaniment after passing 10th board examination
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
नई दिल्ली के तिगड़ी इलाके में रहने वाले हिमांशु उर्फ नॉटी(18) ने 10वीं कक्षा हाल ही में प्रथम श्रेणी में पास की थी। वह आगे परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी करना चहाता था, मगर वह गलत संगत में पड़ गया और लूटपाट करने लगा। तिगड़ी थाना पुलिस ने हिमांशु, उसके साथी साहिल उर्फ पिनोवा(19) को एक नाबालिग के साथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व साइकिल बरामद की है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गली नंबर-18, रतिया मार्ग, संगम विहार में रहने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता की खोखा मार्केट, साकेत में गॉसरी की दुकान है।  28 व 29 नवंबर की रात वह दुकान बंद कर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


जैसे ही वह तिगड़ी कॉलोनी में गुरुद्वारा वाली गली में पहुंचे तभी तीन युवक वहां आए। इन युवकों ने कृष्ण कुमार गुप्ता को पकड़ लिया और उनसे मोबाइल, साइकिल व तीन हजार रुपये लूट लिए। तिगड़ी थाने में लूटपाट का मामला दर्जकर एसाआई राकेश, हवलदार सुरेन्द्र और तुलसीराम की टीम ने जांच शुरू की। इस टीम ने घटनास्थल के पास लगे करीबन 25 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरकार एसआई राकेश की टीम ने नाबालिग समेत तीनों आरोपियों को एक दिसंबर को तिगड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लूट का पैसा आपस में बांट लिया था। आरोपी अपने रोज के खर्चों व नशे की आदत को पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed