फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ticket war in congress for loksabha elections

अब कांग्रेस में भी छिड़ने वाला है टिकट वार!

Fri, 21 Feb 2014 08:25 PM IST
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 21 Feb 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
ticket war in congress for loksabha elections

सकारात्मक: वर्ष 1991 से लेकर अब तक चार बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं। दो टर्म से लगातार सांसद हैं। चौधरी देवीलाल की सरकार में एमएलए बने बिना ही मंत्री बने थे। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं और उनकी गिनती गुर्जर समाज के बड़े नेताओं में होती है।

विज्ञापन


नकारात्मक : अरविंद केजरीवाल द्वारा उन्हें भ्रष्ट नेताओं की सूची में शामिल करने से छवि पर बुरा प्रभाव। कहा जाता है कि वह बोलते बहुत हैं, वादे बहुत करते हैं पर उसे पूरा नहीं करते। समय-समय पर मुख्यमंत्री पद पर अपना दावा करते हैं।

विज्ञापन


इसकी वजह से वह सीएम विरोधी गुट में माने जाते हैं। अगर कृष्णपाल गुर्जर भाजपा से चुनाव लड़ेंगे तो गुर्जर वोट बंट जाएंगे।

करण सिंह दलाल

ticket war in congress for loksabha elections

सकारात्मक: मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी लगते हैं, इसलिए सियासी तौर पर मजबूत माने जाते हैं। वह इस समय विधायक नहीं हैं, लेकिन उनके यहां समस्याओं का निदान करवाने के लिए लोगों की खूब भीड़ जुटती है।

बंसीलाल सरकार में वह सबसे ताकतवर मंत्री माने जाते थे, उनके पास 13 विभाग थे। हरियाणा प्रशासनिक सुधार आयोग के चेयरमैन रहते हुए कई ब्यूरोक्रेट्स पर शिकंजा कसा।

नकारात्मक: बड़े आक्रामक माने जाते हैं जिसका उन्हें नुकसान पहुंचता है। विरोधियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवाने के आरोप लगते रहे हैं। विरोधी पार्टियां उन पर 20 साल तक विधायक रहने के बावजूद विकास न करवाने का आरोप लगाती हैं। फरीदाबाद में उनकी स्वीकार्यता कम है।

विजय प्रताप सिंह

ticket war in congress for loksabha elections

सकारात्मक: पिता महेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश में राजस्व, तकनीकी शिक्षा व खाद्य एवं आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री हैं। इस 39 वर्षीय युवा नेता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। साथ ही इनकी छवि बेदाग है।

नकारात्मक: अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा। पहली बार सांसद का टिकट मांगने वाले इस नेता का नाम अचानक उभरकर आया है।

पहले से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए क्षेत्र में पकड़ नहीं बनाई। सिर्फ बड़खल विधानसभा क्षेत्र में अच्छी पकड़ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed