फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tibia college treating five patient every day

हर दिन केवल पांच मरीज का इलाज कर रहा तिब्बिया कॉलेज

Fri, 01 Mar 2019 06:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
tibia college treating five patient every day
demo pic

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने वर्ष 1921 में जिस आयुर्वेद व यूनानी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया था आज वह सरकारी सिस्टम की वजह से धूल फांक रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली विधानसभा में कॉलेज की दयनीय स्थिति पर जब सवाल खड़े हुए तो खुलासा हुआ कि इस कॉलेज में हर दिन केवल पांच मरीज ही इलाज कराने पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


एक वक्त था जब दिल्ली के करोल बाग स्थित ऐतिहासिक तिब्बिया कॉलेज में प्रतिदिन एक हजार से ज्यादा रोगियों की ओपीडी और यहां 700 से अधिक दवाएं उपलब्ध थीं। लेकिन अब ओपीडी में जहां चार से पांच मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं छह से सात तरह की दवाएं ही मिल रही हैं। 
विज्ञापन


ये आंकड़े विधानसभा में सवाल उठाते हुए करोलबाग से आप विधायक विशेष रवि ने सामने रखे। दरअसल तिब्बिया कॉलेज आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा को लेकर प्राचीन शैक्षणिक एवं चिकित्सीय संस्थानों में से एक है। दिल्ली सरकार ने करीब आठ वर्ष पहले इसे विश्वविद्यालय बनाने का ऐलान भी किया था, लेकिन इसके बारे में दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य महकमा भी अनजान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में सवाल उठाते हुए आप विधायक ने कहा कि करोड़ों रुपये के दवा घोटाले के बाद कोर्ट में मामला विचाराधीन है। अधिकारी इसी केस का हवाला देकर दवाएं खरीदी को लेकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि तिब्बिया कॉलेज में दवाओं की खरीदी में करोड़ों रुपये का घोटाला के मामला चल रहा है। 

आरोप है कि दो दिन में ही कई करोड़ की दवाएं खरीदी गई थीं। लेकिन मंत्री जैन का ये भी कहना है कि कोर्ट में मामला होने के कारण मरीजों को दवाएं नहीं मिलेंगी, ये जवाब तर्कसंगत नहीं है। सख्त कार्रवाई को लेकर उन्होंने फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल पर टाल दिया। 


दीपचंद बंधु में नहीं है डॉक्टर, एलजी देखेंगे

विधानसभा में दिल्ली सरकार के दीपचंद बंधु अस्पताल का मामला भी उठा। इस अस्पताल में लंबे समय से एनेस्थीसिया विभाग में विशेषज्ञों की कमी है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एलजी अनिल बैजल के अधिकार क्षेत्र में ही नियुक्तियां होने का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed