फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thursday the hottest day recorded in Delhi chances of rain in some areas on Friday

Weather News: दिल्ली में आज दर्ज हुआ सीजन का सबसे गर्म दिन, कल राजधानी में गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें

Thu, 28 Mar 2024 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Mar 2024 10:09 PM IST
सार

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। 

विज्ञापन
Thursday the hottest day recorded in Delhi chances of rain in some areas on Friday
दिल्ली में गुरुवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी बदलाव से राजधानी का पारा लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इससे यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, देर शाम हवा के रुख में आए बदलाव से शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। एक अप्रैल से एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री से अधिक रहा। दिन के समय उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशा से मध्यम स्तर की हवा चली। शाम के समय बादल छाए रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को बादल छाने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed