{"_id":"5aff96db4f1c1be3408b65aa","slug":"thunderstorm-with-strong-winds-and-rain-will-in-delhi-ncr-india-meteorological-dept","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-NCR में फिर से बिगड़ सकता है मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-NCR में फिर से बिगड़ सकता है मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 May 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर से बिगड़ सकता है। अगले दो घंटे में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार महेंद्रगढ़, कोसली, गुरुग्राम, मनेसर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ में चक्रवाती प्रवाह बना है। इसके चलते धूल भरी आंधी और तेज बारिश के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अरब सागर में साइक्लोन सक्रिय हो चुका है।Thunderstorm with strong winds and rain likely to occur over places in and around Mahendragarh, Kosli, Gurugram, Manesar, Faridabad, Ballabhgarh, Noida and Greater Noida in the next two hours: India Meteorological Dept #Haryana
— ANI (@ANI) May 19, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
delhi weather
शुक्रवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। हवा न चलने और धूप ज्यादा होने से उमस पैदा हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
भीषण गर्मी का आलम यह रहा कि दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
भीषण गर्मी का आलम यह रहा कि दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।