ठगी का बुना ऐसा जाल: इंस्टग्राम पर सस्ता आईफोन बेचने का दिया लालच, रुपये लेकर नहीं दिया फोन, सोशल मीडिया अकाउंट भी करा ब्लॉक
इंस्टाग्राम पर सस्ते में आईफोन बेचने का लालच देकर ठग ने पीड़ित से बैंक खाते में पैसे डलवाने के बाद उसके फोन और इंस्टाग्राम खाते को ब्लॉक कर दिया है। पीड़ित की शिकायत पर रोहिणी साइबर सेल ने मामला दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में इंस्टाग्राम पर आईफोन का विज्ञापन देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जालसाज ने एक बैंककर्मी से बैंक खाते में पैसे मंगवा लिए लेकिन उसे फोन मुहैया नहीं करवाया। आरोपी ने पीड़ित का फोन और इंस्टाग्राम खाते को ब्लॉक कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत की। रोहिणी जिला की साइबर सेल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इसी तरह से कई अन्य लोगों से ठगी को अंजाम दे चुका होगा।
किराड़ी सुलेमान नगर निवासी बिट्टू कुमार एक निजी बैंक में कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में बिट्टू ने बताया कि अप्रैल के पहले हफ्ते में उसने इंस्टाग्राम के पेज पर आई फोन का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में आईफोन को 50 हजार रुपये में बेचे जाने की बात कही गई थी। बिट्टू ने विज्ञापन देने वाले से फोन पर बात की। उसने बिट्टू को बताया कि फोन किश्त पर भी मिल जाएगा। इसके लिए उसे 20 हजार रुपये का ऑनलाइन पैमेंट करना होगा।
बिट्टू ने उससे बातचीत करने के बाद उसके दिए यूपीआई आईडी पर अपने पिता के बैंक खाते से 20 हजार रुपये भेज दिए। लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद आरोपी ने उसे फोन नहीं भेजा। पीड़ित आरोपी के नंबर पर फोन करने की कोशिश की लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। बिट्टू उससे इंस्टाग्राम पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन पता चला कि आरोपी ने उसके फोन और इंस्टाग्राम खाते को ब्लॉक कर दिया है।
बिट्टू ने उसके बाद साइबर क्राइम की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दी। बाद में रोहिणी साइबर सेल थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के फोन नंबर के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस इंस्टाग्राम से आरोपी के प्रोफाइल के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।