फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thugs cheated DU professor for admission in MBBS

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर डीयू के प्रोफेसर को ठगा, 17.50 लाख गंवाए

Thu, 20 Dec 2018 03:54 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Dec 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Thugs cheated DU professor for admission in MBBS
सांकेतिक तस्वीर

डीयू के एक प्रोफेसर की बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर कुछ छात्रों ने प्रोफेसर को 17.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित प्रोफेसर डॉ. प्रकाश रंजन ने उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर थाने में 30 नवंबर को शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद पटना निवासी चार आरोपियों को दबोच लिया। इनकी पहचान अजीत कुमार, मनीष कुमार, इधरार्थ और शहजाद मुशर्रफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अजीत व मनीष भोपाल से एमबीए कर रहे हैं। वहीं इधरार्थ और शहजाद मगध विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डॉ. प्रकाश रंजन डीयू में प्रोफेसर हैं। उन्हें अपनी बेटी का एमबीबीएस में दाखिला कराना था। इसी साल जून में प्रोफेसर की बेटी को एक एसएमएस आया। मैसेज में दावा किया गया था कि एमबीबीएस में गारंटी से दाखिला करा दिया जाएगा। प्रकाश ने दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया, तो आरोपियों ने दाखिला कराने की बात कर हैदराबाद और बंगलूरू बुलाया। बंगलूरू के एक कॉलेज की कैंटीन में मीटिंग हुई। बाद में आरोपियों ने पीड़ित से 17.50 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने अपने फोन नंबर बंद कर दिए। इधर 30 नवंबर को मामले की शिकायत पुलिस से की गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि कुछ नंबर दिल्ली के थे, जबकि कुछ हैदराबाद के नंबर थे। पुलिस सीडीआर की मदद से आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने हैदराबाद के पते पर एक फर्जी कंपनी खोलकर वहां कुछ युवकों को नौकरी पर रखा हुआ था। वहां से वह एसएमएस भेजते थे। शिकार फंसने पर वह रुपये ऐंठकर अपने मोबाइल बंद कर लिया करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने कितने लोगों को ठगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed