फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Thug Sukesh wrote another letter and made shocking revelations about Nora Fatehi

ठग सुकेश की एक और चिट्ठी: नोरा फतेही को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे, कहा- वह चाहती थीं जैकलीन का साथ छोड़ दूं

Sat, 21 Jan 2023 10:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 21 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

सुकेश ने पत्र के जरिये खुलासा किया कि फिल्म अभिनेत्री नोरा चाहतीं थी कि वह जैकलीन का साथ छोड़ दे। वह उसे दिन में दस बार फोन करती थीं। उसने आरोप लगाया कि मना करने पर वह परेशान कर रही थीं।

विज्ञापन
Thug Sukesh wrote another letter and made shocking revelations about Nora Fatehi
ठग सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठगी के आरोप में मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने शनिवार को मीडिया के नाम एक और पत्र लिखा है। इस बार उसने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज के बीच विवाद को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुकेश ने पत्र के जरिये खुलासा किया कि फिल्म अभिनेत्री नोरा चाहतीं थी कि वह जैकलीन का साथ छोड़ दे। वह उसे दिन में दस बार फोन करती थीं। उसने आरोप लगाया कि मना करने पर वह परेशान कर रही थीं।

विज्ञापन

वकील के जरिये भेजे पत्र में उसने कहा कि जैकलीन के साथ उसके अच्छे संबंध थे। यह नोरा को पसंद नहीं था। वह जैकलीन से जलती थीं। वह मुझे जैकलीन के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती थीं। नोरा चाहती थीं कि वह जैकलीन को छोड़ उसके साथ रिश्ते में रहे। सुकेश ने कहा कि मॉडल निक्की तंबोली और चाहत खन्ना के साथ पेशेवर संबंध थे। दोनों उसके प्रोडक्शन में काम करने वाले थे। सुकेश ने नोरा फतेही के जैकलीन पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेश ने बताया कि नोरा ने ईडी और आर्थिक अपराध शाखा में अलग-अलग बयान दिए। इससे यह साबित होता है कि वह कहानी बना रही हैं। नोरा के इस बयान को भी उसने झूठा बताया है जिसमें उसने कहा है कि वह सुकेश से कार नहीं लेना चाहती थीं। उसने बताया कि जब नोरा उससे मिली थीं तब उसके पास कोई महंगी कार नहीं थी। उसने कहा कि वह नोरा के साथ मिलकर एक लग्जरी कार सिलेक्ट की थी। जिसका स्क्रीनशॉट ईडी के पास है। नोरा झूठ बोल रही हैं। उसने नोरा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

वह उसे रेंज रोवर देना चाहता था, लेकिन कार स्टॉक में नहीं थी। इसलिए उसने उसे एस सीरीज की बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। उसने आरोप लगाया कि नोरा उसे महंगे बैग और ज्वेलरी के फोटो भेजती थीं। जिसे वह गिफ्ट के तौर पर देता था। उसने बताया कि उसके दिए गिफ्ट का वह अब तक इस्तेमाल कर रही हैं। उसने नोरा को करीब दो करोड़ रुपये के गिफ्ट्स दिए। वह उसका बिल नहीं दिखा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed