{"_id":"6a8c627e0a51113ce10b21a4","slug":"through-powerful-acting-ghosts-raised-questions-on-stage-that-society-often-overlooks-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151990-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रभावशाली अभिनय से घोस्ट्स ने मंच पर उठाए समाज के अनदेखे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रभावशाली अभिनय से घोस्ट्स ने मंच पर उठाए समाज के अनदेखे सवाल
विज्ञापन
कला-संस्कृति क्षेत्र में योगदान के लिए कलर कैनवास आर्ट के संस्थापक विजय पाल का हुआ सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। अक्षरा थिएटर ऑडिटोरियम में अनुरागना थिएटर ग्रुप की ओर से चर्चित नाटक ‘घोस्ट्स’ का मंचन किया गया। प्रसिद्ध रंग निर्देशक अशरफ अली के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक ने दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ समाज की सोच, सामाजिक मूल्यों और उन अनकहे पहलुओं पर विचार करने का अवसर दिया, जिन्हें अक्सर सुविधानुसार नजरअंदाज कर दिया जाता है। कार्यक्रम में कलर कैनवास आर्ट अखबार के संस्थापक और कला-संस्कृति क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय विजय पाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उनका विशेष स्वागत और सम्मान किया गया।
पुराने रहस्यों में छिपी सामाजिक सच्चाइयों को सामने लाया नाटक-
‘घोस्ट्स’ की कहानी पुराने रहस्यों, सामाजिक बंधनों और मानवीय संवेदनाओं के इर्द-गिर्द बुनी गई, जिसे कलाकारों ने मंच पर प्रभावी ढंग से जीवंत किया। पूनम सिंह वर्मा, श्रेया कुमार, अंकित सती, चिराग गोयल और विनय कुमार ने अपने सधे हुए अभिनय से पात्रों की भावनात्मक जटिलताओं को दर्शकों तक पहुंचाया। संवादों और अभिनय के जरिए नाटक ने व्यक्ति और समाज के बीच के उस द्वंद्व को उभारा, जहां अतीत की परछाइयां वर्तमान को भी प्रभावित करती हैं। इस अवसर पर लेखक और निर्देशक संजय सिंह और वरिष्ठ फिल्म पत्रकार राजू बोहरा समेत रंगमंच और कला-संस्कृति से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।