Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Through hard work, passion, and determination, athletes from East Delhi have achieved glorious success

Delhi NCR News: मेहनत, जुनून और जज्बे से पूर्वी दिल्ली के खिलाड़ियों ने लहराया स्वर्णिम परचम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
- शूटिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली। खेल के मैदान में पूर्वी दिल्ली के युवा खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सीमित संसाधनों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद जिले के खिलाड़ी बैडमिंटन, एथलेटिक्स, शूटिंग, क्रिकेट और ताइक्वांडो में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
बैडमिंटन में रोजाना करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर अभ्यास करने वाले कृष चौधरी ने दिल्ली स्टेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सादतपुर स्थित जीवन ज्योति स्कूल के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स में दस से अधिक पदक हासिल किए हैं। स्कूल के सुमित ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण तथा जेवलिन थ्रो व शॉटपुट में रजत पदक जीता, जबकि तनिष ने एथलेटिक्स, कबड्डी और ताइक्वांडो की राष्ट्रीय स्पर्धाओं में कई रजत व कांस्य पदक अपने नाम किए। शाहदरा की रबजीत कौर ने स्टेट ताइक्वांडो में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

निशानेबाजी में विवेक विहार की 19 वर्षीय पैरा-शूटर भक्ति शर्मा ने बहु-विकलांगता को मात देकर पांच अंतरराष्ट्रीय पदक और विश्व चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। पोलियो से जूझ रहे सतीश पटवाल ने खेल के जुनून में नौकरी छोड़कर नेशनल और खेलो इंडिया प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट में सोनिया विहार क्रिकेट एकेडमी की 23 वर्षीय मेघा सहदेव ने यूपीएससी की तैयारी छोड़कर बल्ला थामा और झारखंड की सीनियर राज्य टीम तक पहुंचीं। 16 वर्षीय सचिन ने 'बेस्ट बॉलर' का खिताब जीता, जबकि राजपूत जिमखाना क्रिकेट अकादमी की टीमें भी लगातार जीत दर्ज कर रही हैं। कोच मो. सुल्तान, सक्षम और गिन्नी तिवारी के अनुसार, सटीक तकनीक, नियमित अभ्यास, पढ़ाई के साथ अनुशासन और बिना झिझक मैदान में उतरने का जज्बा ही इन खिलाड़ियों की सफलता की असली कुंजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed