{"_id":"58bae5724f1c1b9e6483211d","slug":"threw-acid-on-woman-in-aman-vihar-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब से जलने के बाद कई घंटे छटपटाती रही विवाहिता, चेहरा, सीना बुरी तरह झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजाब से जलने के बाद कई घंटे छटपटाती रही विवाहिता, चेहरा, सीना बुरी तरह झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 05 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरित्र पर शक हुआ जेठ ने अपने भाई की पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब की जलन से वह कई घंटे तक छटपटाती रही। विवाहिता का सीना, मुह और पेट बुरी तरह से जल गया है। मामला अमन विहार बाहरी दिल्ली का है।
विज्ञापन
पीड़िता को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार है। अमन विहार थाना पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सलमा (23) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ किराड़ी इलाके में रहती है। नवंबर 2015 में इसकी शादी हुई थी। सलमा का पति प्राइवेट नौकरी करता है। शुक्रवार इसका पति अपने काम पर चला गया।
विज्ञापन
दोपहर करीब 1.30 बजे सलमा का जेठ उसके कमरे में आया। उसने सलमा से कहा कि उसके मायके वाले में लड़के के पास उसकी आपत्तिजनक फोटो है। सुनकर सलमा ने पूछा कि कौन से लड़के के पास, बस इसी बात पर आरोपी भड़क गया और कुछ देर में आने की बात कर चला गया।
करीब पंद्रह मिनट बाद आरोपी वहां पहुंचा और उसने सबक सिखाने की बात कर सलमा पर तेजाब डाल दिया। सलमा बुरी तरह छटपटाने लगी। परिवार के अन्य सदस्य उसे अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।