{"_id":"bba0717aaa95083ab72ee263d54a7308","slug":"threr-car-thief-arrested-with-gang-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार चोर: गैंग के सरगना समेत तीन हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार चोर: गैंग के सरगना समेत तीन हुए गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 14 Jul 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से चालीस कारें चुराने वाले गैंग के सरगना और दो सदस्यों को सीआईए ऊंचागांव ने सोमवार देर शाम इंडस्ट्रियल मॉडल टाउन स्थित ट्यूबवेल नंबर आठ के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
गैंग के सदस्य वहां वाहन लूटने की नीयत से इकट्ठा हुए थे। तीनों के पास से पुलिस ने एक कट्टा, कारतूस और दो रॉड भी बरामद किए। पुलिस तीनों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने 40 कारें लूटना कबूल किया है।
विज्ञापन
सीआईए ऊंचागांव प्रभारी एसआई विश्व गौरव ने बताया कि सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोेग आईएमटी के पास वाहनों को लूटने के लिए इकट्ठा हुए हैं। गश्ती टीम ने इलाके का दौरा किया तो तीन लोग आठ नंबर ट्यूबवेल के पास संदिग्ध हालात में खड़े मिले।
विज्ञापन
जांच में तीनों के पास से कट्टा, रॉड जैसे हथियार बरामद हुए। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो तीनों ने पिछले तीन-चार माह में शहर से 40 कारें चुराना कुबूल किया। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए युवकों के नाम जाकिर निवासी खंदावली, इरफान निवासी फिरोजपुर नमक नूंह, मेवात और फारूक निवासी कुरैशीपुर हैं।
जाकिर ने बताया कि वह गैंग का सरगना है। कार चोरी, लूट और चेन झपट के मामलों में पहले भी पकड़ा जा चुका है। जमानत पर जेल से बाहर आया है। इरफान और फारूक भी चोरी और लूट के मामले में जेल जा चुके हैं।