फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three youths from UP died in a road accident in Assam

बुझ गए चिराग: UP के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत, दोस्त को एयरपोर्ट छोड़ लौट रहे थे; घोड़ा गाड़ी से टकराए

Mon, 04 Dec 2023 06:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 06:38 PM IST
सार

असम पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। जिसके बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों के शव सोमवार देर रात तक गांव पहुचंने का संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Three youths from UP died in a road accident in Assam
असम में सड़क हादसे में यूपी के तीन युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार की रात असम में हुए सड़क हादसे में सिखेड़ा के तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक तीनों युवक हादसे से समय अपने एक मित्र को एयरपोर्ट छोड़कर कार से वापस जा रहे थे। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन

सिखेड़ा निवासी चांद, शादाब और कादिर मूल रूप से मेरठ के जांसड़ एवं वर्तमान में सिखेड़ा ससुराल निवासी यूनुस आसाम स्थित एक टावर कंपनी में नोकरी करते थे। बीते रविवार देर रात चारों युवक कार से अपने एक साथी को असम स्थित एयरपोर्ट पर छोड़कर वापस घर जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में उनकी कार घोड़ा गाड़ी से टकरा गई, जिसमें चांद, यूनुस और शादाब की मौत हो गई, जबकि कादिर घायल हो गया। असम पुलिस ने कादिर को चिंताजनक हालत में उपचार के लिए वहीं अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

असम पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना भेजी गई है। जिसके बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तीनों के शव सोमवार देर रात तक गांव पहुचंने का संभावना जताई जा रही है। सिखेड़ा चौकी प्रभारी कमल कुमार का कहना है कि देर रात तक मृतकों के शव गांव आने की संभावना है। मंगलवार को शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed