{"_id":"5a79357a4f1c1b84268b8bb1","slug":"three-young-man-gangraped-with-minor-girl-in-noida-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम की नाबालिग से नोएडा में गैंगरेप, दरिंदगी के बाद आरोपियों ने किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम की नाबालिग से नोएडा में गैंगरेप, दरिंदगी के बाद आरोपियों ने किया घिनौना काम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी का झांसा देकर सिक्किम की रहने वाली नाबालिग के साथ हैवानियत की गई। इसके बाद दरिंदों ने उससे देह व्यापार कराया। जानिए पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। नोएडा में सिक्किम की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर एक महिला सिक्किम से नोएडा लेकर आई थी।
महिला ने मोटी रकम लेकर लड़की को दिल्ली के साकेत में तीनों युवकों के हवाले कर दिया। तीनों ने सात दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा दरिंदे देह व्यापार भी करा रहे थे। रविवार रात सेक्टर-37 में किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर थाना सेक्टर-39 पहुंच गई।
पुलिस ने तीन आरोपियों किशनगढ़ दिल्ली निवासी ओमकार क्षत्रिय, सराय ख्वाजा फरीदाबाद निवासी समीर और अनूप गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। सिक्किम निवासी 15 वर्षीय किशोरी गरीब परिवार से है।

एक सप्ताह पहले सिक्किम में ही रहने वाली एक महिला किशोरी के घर पहुंची। उसने किशोरी को अच्छी तनख्वाह पर दिल्ली के एक होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि महिला ने किशोरी को दिल्ली के साकेत में तीन युवकों को मोटी रकम में बेच दिया।
आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि स्थानों पर किशोरी को देह व्यापार के लिए ग्राहकों के साथ भेजते थे। रविवार रात को तीनों युवक किशोरी को देह व्यापार के लिए लेकर नोएडा के सेक्टर-37 में पहुंचे और एक ग्राहक को सौंप दिया। इस दौरान किशोरी किसी तरह ग्राहक के चंगुल से छूटकर थाना सेक्टर-39 पहुंच गई।