फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three young man gangraped with a minor girl inside the car in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा: रिश्तेदार समेत 3 युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से कार में किया गैंगरेप

Wed, 25 Apr 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 25 Apr 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
Three young man gangraped with a minor girl inside the car in Greater Noida
उन्नाव और कठुआ कांड अभी ठंडा नहीं हुआ है। एक और हैवानियत का मामला सामने आया है। 11वीं की नाबालिग छात्रा का तीन युवकों ने कार में गैंगरेप किया और फिर रात में उसे सुनसान सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर की है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली इलाके में स्कूल से घर लौट रही 11वीं की नाबालिग छात्रा से तीन लड़कों ने कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और देर रात सड़क पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के एक संबंधी, एक सहपाठी व एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


वारदात 18 अप्रैल की है। सोमवार को पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज कराए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में दिए गए बयान में पीड़िता ने सहपाठी का नाम नहीं लिया है। ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक,  पी-3 सेक्टर निवासी नाबालिग 11 वीं की छात्रा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह स्कूल बस से आती-जाती है। 18 अप्रैल को भी वह स्कूल बस से ही स्कूल गई थी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि स्कूल बस मिस होने के कारण वह दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपनी सहेली के साथ पैदल घर जा रही थी। 

Three young man gangraped with a minor girl inside the car in Greater Noida
इसी दौरान वहां कार में सवार होकर आए उसके संबंधी युवक, सहपाठी और एक अन्य ने लिफ्ट देने के बहाने से उसे कार में बैठा लिया। आरोप है कि आरोपियों ने चलती कार में मुंह बंद कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। 

आरोपी वारदात के बाद उसे गलगोटिया कॉलेज के पास एकांत स्थान पर फेंक दिया और फरार हो गए। उधर, छात्रा के घर न पहुंचने के कारण परिजन उसे तलाश रहे थे। देर रात परिजन को छात्रा मिली तो उसने आपबीती सुनाई। 

शिकायत के आधार पर ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया। सोमवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए गए।

गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश  

Three young man gangraped with a minor girl inside the car in Greater Noida
ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी राम भुवन सिंह ने बताया कि दस्तावेजों के हिसाब से पीड़िता की आयु 17 वर्ष है लेकिन मेडिकल में 18 वर्ष आई है। वहीं, पीड़िता ने कोर्ट में दिए गए बयान में उसने सहपाठी का नाम नहीं लिया है। 

ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी रामभुवन सिंह ने कहा कि पुलिस का कहना है कि शुरुआती पड़ताल व पूछताछ में भी पता चला था कि छात्रा स्कूटी पर गई है। इस मामले में आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed