फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three-year-old child dies after falling from escalator at Pacific Mall

Delhi : पैसिफिक मॉल में एस्केलेटर से गिरने पर तीन साल के बच्चे की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
सार

बच्चा अपनी मांं और परिवार के अन्य लोगों के साथ फिल्म देखने के लिए आया था। उसकी मां फिल्म का टिकट खरीद रही थी, इसी दौरान बच्चा एस्केलेटर पर चला गया।

विज्ञापन
Three-year-old child dies after falling from escalator at Pacific Mall
demo - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तिलक नगर इलाके में स्थित पैसिफिक मॉल में एस्केलेटर से गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपनी मांं और परिवार के अन्य लोगों के साथ फिल्म देखने के लिए आया था। उसकी मां फिल्म का टिकट खरीद रही थी, इसी दौरान बच्चा एस्केलेटर पर चला गया।
विज्ञापन


इसी दाैरान वह उसकी रेलिंग से जमीन पर गिरकर घायल हो गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की शिनाख्त विशाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली कि एक बच्चा मृत अवस्था में लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने विशाल के शव को कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि एक महिला उत्तम नगर से पैसिफिक मॉल में फिल्म देखने आई थी। उसके साथ परिवार की अन्य महिलाएं और बच्चे भी थे। शाम करीब 5:45 बजे महिला टिकट खरीद रही थी। इसी दौरान बच्चा एस्केलेटर के पास आया और फिसलने की कोशिश करने लगा।


इस दौरान वह रेलिंग से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। पुलिस मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed