{"_id":"324ee9561054825e20e6f45b0c43755d","slug":"three-women-mortgage-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महिलाओं ने मिलकर किशोरी को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महिलाओं ने मिलकर किशोरी को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेक्टर-39 अंतर्गत तीन महिलाओं ने एक किशोरी को बंधक बना लिया। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर उसे बंधन मुक्त करा लिया है। वहीं, पुलिस ने बंधक बनाने वाली तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक किशोरी अनीता (बदला हुआ नाम) सेक्टर-37 में परिवार के साथ रहती है। उसकी मां ने पड़ोस में रहने वाली तीन महिलाओं मनीषा, पिंकी व रिया से 20 हजार रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन
जिस पर किशोरी की मां ने इन्हें 15 हजार रुपये लौटा दिए थे। आरोपी महिलाएं बकाया बचे 5 हजार रुपये की मांग करने लगीं। जिसके चलते किशोरी के मां ने इनसे कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन 27 फरवरी को तीनों महिलाओं ने उनकी 14 वर्षीय बच्ची को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बेटी को बंधक बना देख मां ने सेक्टर-39 पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना सुन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए किशोरी को महिलाओं से मुक्त कराया। वहीं, आरोपी महिलाओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।