फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three women cheated and ran away with jewelery of an elderly woman In Govidpuram Ghaziabad

पुलिस आ रही है, गहने उतार लो: इतना कह महिलाओं ने थैले में रखवाए जेवर, फिर वजन ज्यादा बताकर कहा- लाओ पकड़ लूं

Mon, 18 Sep 2023 11:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Sep 2023 11:02 PM IST
सार

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टप्पेबाजों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Three women cheated and ran away with jewelery of an elderly woman In Govidpuram Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में सब्जी लेकर घर लौट रहीं 60 वर्षीय प्रकाशवती से टप्पेबाज गिरोह की तीन महिलाएं चार लाख रुपये कीमत के गहने उतरवा ले गईं। उनसे कहा कि पुलिस आ रही है, गहने देखेगी तो उतरवा लेगी, बचना है तो इन्हें सब्जी के थैले में रख लो।

विज्ञापन

उनकी बातों में आकर प्रकाशवती ने ऐसा ही किया। इसके बाद एक टप्पेबाज ने कहा कि थैले में वजन ज्यादा हो गया है, लाओ मैं पकड़ लूं। थोड़ा सा आगे चलते ही एक मिनट बाद थैला वापस कर दिया लेकिन शातिर ने इसी बीच इतनी सफाई से गहने निकाल लिए कि प्रकाशवती को इसका अहसास तक नहीं हुआ। बाकी दो टप्पेबाज उन्हें बातों में उलझाए रहीं। उन्होंने घर जाकर देखा तो थैले में गहने नहीं थे। तब जाकर उन्हें पता चला कि वे टप्पेबाजी की शिकार हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंदपुरम में ही रहने वाली प्रकाशवती ने बताया कि रविवार की शाम वह घर के पास से ही सब्जी लेकर लौट रही थीं। उनकी आंखों में धूल झोंककर टप्पेबाज उनसे कानों के दोनों टाॅप्स, दो चूड़ियां और तीन अंगूठियां उतरवा ले गईं। टप्पेबाजों ने उन्हें यह कहकर डराया था कि थैला घर जाकर ही खोलना। बीच में खोला तो पुलिस उतरवा लेगी। उनका कहना है कि वह जानती हैं कि पुलिस ऐसा नहीं करती, लेकिन टप्पेबाज महिलाओं ने इस अंदाज में डराया कि वे न चाहते हुए भी उनकी बातों पर यकीन कर बैठीं और गहनों से हाथ धो बैठीं।

विज्ञापन

ये देखो... थैले में आठ लाख रुपये हैं
प्रकाशवती ने बताया कि टप्पेबाज महिलाओं ने उन्हें सबसे पहले एक थैला खोलकर दिखाया। उसमें कुछ नोट रखे थे। टप्पेबाजों ने कहा, ये आठ लाख रुपये हैं। पुलिस पीछे पड़ी है। अगर पुलिस ने पकड़ लिया तो पूरी रकम ले जाएगी। अगर पुलिस नहीं आई तो वे तीनों आठ लाख रुपये आपस में बांट लेंगी। इसके बाद कहा कि पुलिस बहुत सख्ती कर रही है। गहने भी नहीं छोड़ रही। अगर गहने बचाने हैं तो इन्हें थैले में रख लो, जैसे हमने नोट रखे हैं। इसी से वह उनकी बातों में आ गईं। प्रकाशवती की बेटी काजल का कहना है कि टप्पेबाजों ने मां को कुछ सुंघा दिया था। वह बेसुध लग रहीं थीं।

थैले में रखवाते हैं गहने, निशाने पर हैं महिलाएं
इस साल टप्पेबाजी की 20 से ज्यादा घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें 15 से ज्यादा में महिलाएं शिकार बनी हैं। इन वारदात में तरीका लगभग एक जैसा रहा है। टप्पेबाजों ने भी पुलिस चेकिंग का डर दिखाया तो कभी लुटेरों का, लेकिन हर बार गहने थैले में ही रखवाए। कभी कागज का थैला तो कभी कपडे़ का। गहने रखवाने के बाद या तो धोखे से थैला बदल देते हैं या फिर गहने निकाल लेते हैं। टप्पेबाजों के कई गिरोह शहर में सक्रिय हैं। एक गिरोह में सिर्फ महिलाएं हैं। एक में महिला और पुरुष दोनों हैं। एक गिरोह ऐसा है जो पुलिस की वर्दी में घूमता है।

जल्द होगा खुलासा
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि टप्पेबाजी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टप्पेबाजों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बाज नहीं आ रहे टप्पेबाज
27 जुलाई : कोतवाली नगर क्षेत्र में पुनीता शर्मा से टप्पेबाजों ने एलआइसी बिल्डिंग के पास रास्ते पूछने के बहाने बातों में उलझाकर दो अंगूठी, कान के कुंडल, मंगलसूत्र उतरवा लिए और फरार हो गए।
5 मई : स्कूल जा रही है महिला को रास्ते में रोककर लूट कर डर दिखाया और गहने उतरवा लिए। गहने लेकर टप्पेबाज फरार हो गए।

29 अप्रैल : आर्यनगर रोड पर बुजुर्ग दंपती को लूट का डर दिखाया और दो लाख से अधिक के गहने थैले में रखवा लिए। इसके बाद फरार हो गए।
1 अप्रैल : सिद्धार्थ विहार की सोसायटी में रहने वाली मेनका से टप्पेबाजों ने लुटेरों का डर दिखाकर गहने थैले में रखवाए और धोखे से थैला बदल दिया। गहने लेकर रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed