{"_id":"9498645cb1ba786acad6986137b3afd2","slug":"three-theft-incidents-in-twenty-four-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में चोरी की तीन वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में चोरी की तीन वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबीस घंटे में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें नगदी और सामान उड़ा लिए गए। सभी वारदात की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भीकम कॉलोनी निवासी रमेश गुप्ता ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात को रिश्तेदारों के घर पर शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह घर का ताला लगाकर चला गया था। देर रात को जब वह घर लौटा तो घर का सारा सामान अस्तव्यस्त पड़ा था। चोर घर की अलमारी में रखे पांच लाख रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
उधर, बस अड्डा मार्केट में रेड लाइट चौक के पास ओमप्रकाश गुप्ता का गुप्ता शूज के नाम से शोरूम है। शुक्रवार रात को वह शोरूम बंद कर घर चले गए। शनिवार सुबह आकर देखा तो दुकान से हजारों रुपये के जूते और 25 हजार की नगदी गायब थी। दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। अन्य घटना में भीकम कॉलोनी निवासी सुशीला ने बताया कि उसके मकान का ताला तोड़कर चोर घर में रखे करीब ढाई लाख रुपये और 80 हजार के जेवरात ले गए। थाना प्रभारी सुखवीर सिंह ने बताया कि चोरी के मामले दर्ज कर लिए गए है।
विज्ञापन