फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three suspects and clues on tv journalist mitita dutta case

महिला पत्रकार की मौत: तीन वजहों से होगा बड़ा खुलासा!

Tue, 12 Aug 2014 12:46 PM IST
Updated Tue, 12 Aug 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
three suspects and clues on tv journalist mitita dutta case

राज्यसभा टीवी में प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल की जिंदगी में पति के अलावा एक और शख्स के होने की बात पुलिस के सामने आई है। दंपति के वैवाहिक जीवन में सब ठीक नहीं चल रहा था। यहां तक कि दोनों एक डॉक्टर से काउंसिलंग भी करा रहे थे।

विज्ञापन


जनवरी में अंतिम काउंसलिंग की बात सामने आ रही है। क्राइम ब्रांच ने मिलिता के साथ काम करने वाले युवक को 16 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। मिलिता उससे फोन पर बातें किया करती थीं।
विज्ञापन


कॉल डिटेल खंगालने पर यह खुलासा हुआ है। पुलिस काउंसलिंग करने वाले डॉक्टर से भी इस बारे में पूछताछ कर सकती है।

दिनभर ऑफिस में नही थीं मिलिता!

three suspects and clues on tv journalist mitita dutta case

क्राइम ब्रांच सूत्रों ने बताया कि घटना के दिन मिलिता की पति सूर्य ज्योति मंडल और ऑफिस में ही काम करने वाले एक साथी के साथ अलग-अलग समय पर कई बार बात हुई थी।

ऑफिस में मिलिता के इस साथी को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है। जिससे मामले की सच्चाई सामने आ सके। पुलिस को संदेह है कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की वजह यह शख्स हो सकता है।

उधर, अमर उजाला ने पहले ही खुलासा किया था कि मिलिता घटना के दिन ऑफिस से गायब रही थी। ऑफिस में अन्य सहयोगियों ने उसे दिनभर नहीं देखा था, लेकिन दफ्तर में उनका इन और आउट पंच हुआ था। पुलिस की जांच में भी यह बात अब सामने आ गई है।

ये तीन वजहें कर सकती हैं बड़ा खुलासा

three suspects and clues on tv journalist mitita dutta case

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि दफ्तर में जिस साथी से मिलिता की बात हुई थी, उसे नोटिस भेजा गया है। आगामी 16 अगस्त को उससे पूछताछ की जाएगी। सूत्रों की मानें तो काउंसिलिंग कर रहे डॉक्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट को जांच के लिए आगरा भेजा गया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने में करीब दो महीने का वक्त लगेगा। इसी के बाद पता चल सकेगा कि सुसाइड नोट में लिखाई मिलिता की थी या नहीं।

अभी तक मिलिता के फोन का लॉक भी नहीं खुल सका है। आईफोन में लॉक लगा है और इसे तोड़ा नहीं जा सका है। आईफोन से भी मौत से संबंधित कई बातें सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed