{"_id":"5854e7014f1c1bc72b649950","slug":"three-students-from-st-stephens-college-drawn-in-periyar-river","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केरल घूमने गए सेंट स्टीफेंस के तीन छात्रों की नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल घूमने गए सेंट स्टीफेंस के तीन छात्रों की नदी में डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:57 PM IST
सार
सेंट स्टीफेंस के तीन छात्र केरल में डूबे -घूमने गए थे केरल के पेनियेली पोरू पर्यटन स्थल - तेज बहाव वाली पेरियार नदी में डूबने से हुई मौत एजेंसी कोच्चि।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज के तीन छात्रों समेत चार लोगों की तेज बहाव वाली पेरियार नदी में डूबने से मौत हो गई। मरने वाला अन्य शख्स रिसॉर्ट का मालिक था। घटना शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे पनियेली पोरू में हुई।
विज्ञापन
मरने वालों की पहचान हो गई है। ये हैं संस्कृत तृतीय वर्ष के छात्र अनुभव चंद्रा और आदित्य पटेल, केमेस्ट्री ऑनर्स में प्रथम वर्ष के केनेथ जॉन और रिसॉर्ट मालिक बेनी। घटना के बारे में बताया जाता है कि इस पर्यटक स्थल के नजदीक नदी काफी खतरनाक हो जाती है।
विज्ञापन
11 स्टूडेंट्स का समूह गया था घूमने
यहां फिसलन भरी चट्टानें हैं। नदी की गहराई ज्यादा नहीं है लेकिन बहाव बहुत तेज है। घटनास्थल एर्नाकुलम जिले में है। पेनियेली पोरू को ऐसी घटनाओं के लिए जाना जाता है। शवों को बरामद कर पुलिस ने पेरुंवंबुर के अस्पताल में रखवा दिया है।
दिल्ली में सेंट स्टीफेंस के प्रिसिंपल जॉन वर्गीज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे और ब्योरा जुटा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले 11 विद्यार्थियों के समूह का हिस्सा थे। ये लोग घूमने आए थे। इनके साथ दो वार्डन भी थे।
दिल्ली में सेंट स्टीफेंस के प्रिसिंपल जॉन वर्गीज ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे और ब्योरा जुटा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मरने वाले 11 विद्यार्थियों के समूह का हिस्सा थे। ये लोग घूमने आए थे। इनके साथ दो वार्डन भी थे।