दिल्ली NCR में तीन मंजिला बस का सफर जल्द!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में तीन मंजिला बस में सफर। यह सपना पूरा करने के लिए मेरठ के तीन युवकों ने एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। वह 2016 तक इसे सड़क पर उतारने का दावा कर रहे हैं।
खास बात यह कि इसकी ऊंचाई सामान्य बसों जैसी ही होगी। शनिवार को ये युवक राजधानी में इस बस का मॉडल लॉन्च करने जा रहे हैं।
मेरठ के पल्लवपुरम फेज दो के रहने वाले प्रशांत, सचिन और संदीप की कोई खास तकनीकी बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन वे अपने सपने को पूरा करने के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। अब एक मॉडल तैयार भी कर लिया है। प्रशांत ग्रेजुएट हैं, संदीप ने एमसीए किया है, जबकि सचिन आईटीआई पास हैं।
महिलाओं के लिए खास होगी ये बस
प्रशांत ने शुक्रवार को फोन पर बताया कि यह प्रोजेक्ट उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह 12-13 फुट की बेसिक हाइट को ध्यान में रखकर मॉडल तैयार किया है।
इसके लिए परिवहन निगम से मंजूरी मिलने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रोजेक्ट मॉडल के साथ सबके सामने होगा। उनके मुताबिक पहला और दूसरा फ्लोर खासतौर से महिलाओं के लिए होगा।
प्रशांत ने बताया कि इस बस को अन्य बसों की तरह सड़क पर चलने के लिए नहीं, बल्कि कारपोरेट हाउसेज, कंपनियों की कैब, पर्यटन क्षेत्र और कॉलेजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को सामने लाने के साथ उनकी कोशिश है कि इसे 2016 तक सड़कों पर उतार दिया जाए।