फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three special trains will run to make the journey easier for passengers

यात्रियों की राह आसान करने के लिए चलेंगी 3 विशेष ट्रेनें

Thu, 10 Dec 2020 01:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Dec 2020 01:48 PM IST
सार

  • दिल्ली से प्रतापगढ़, फैजाबाद और चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच दौड़ेंगी  

विज्ञापन
three special trains will run to make the journey easier for passengers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने तीन मार्गों पर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की राह आसान करने के लिए दिल्ली -प्रतापगढ़, दिल्ली-फैजाबाद और चंडीगढ़-प्रयागराज के बीच ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ट्रेन संख्या 04208/04207 दिल्ली-प्रतापगढ़ स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर से चलेगी। ट्रेन संख्या 04208 दिल्ली जंक्शन-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 12 दिसंबर से शाम 7.50 बजे रवाना होगी व अगले दिन सुबह 8:20 बजे प्रतापगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04207 प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 13 दिसंबर से शाम 5 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:25 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। 
विज्ञापन


मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, पिलखुआ, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ बछरांवा, रायबरेली, जैय, गोरीगंज, अमेठी और अंतु स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04205/04206 दिल्ली जंक्शन-फैजाबाद- दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। ट्रेन संख्या 04206 दिल्ली जंक्शन से फैजाबाद के लिए 12 दिसंबर से शाम 6:20 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 7:15 बजे फैजाबाद पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04205 फैजाबाद -दिल्ली जंक्शन 14 दिसंबर से फैजाबाद से शाम 5:25 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


मार्ग में यह ट्रेन गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, बाराबंकी व दरयाबाद  स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। एक अन्य ट्रेन 04218/04217 चंडीगढ़-प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को भी हरी झंडी दे दी गई है। ट्रेन संख्या 04218 चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस स्पेशल 14 दिसंबर से शाम 4.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 11:15 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04217 प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊँचाहार एक्सप्रेस स्पेशल 14 दिसंबर से ही प्रयागराज संगम से दोपहर 1:35 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग में यह विशेष ट्रेन अंबाला छावनी, शाहबाद, मारकंडा, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, समालखा, गन्नौर, सोनीपत, नरेला, सब्जी मंडी (04218 का एक तरफा ठहराव), दिल्ली जंक्शन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, टुंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फूफूंद, झींझक, रूरा, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव जंक्शन, बीघापुर, तकिया, रघुराजसिंह, लालगंज, डलमऊ, जलालपुर धाय, ऊँचाहार जंक्शन, पीडब्ल्यूएन कलकंदर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, लालगोपालगंज, रामचौड़ा रोड (04217 का एक तरफा ठहराव), फाफामऊ तथा प्रयाग स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। इसके साथ ही बुधवार से हावड़ा-कालका-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का संचालन भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed