बाप रे बाप! एक और खुलासा: दिल्ली में 16 KG से ज्यादा गांजा बरामद, सप्लाइ का तरीका जान रह जाएंगे हैरान
दिल्ली के उत्तर पूर्वी राज्य से हवाई और डाक के जरिए गांजा की तस्करी की खबर सामने आई है। आज ही दिल्ली पुलिस ने 2 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। नाबालिग समेत तीन तस्कर पकड़े गए हैं। साढ़े सोलह किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस ने उत्तर पूर्वी राज्यों से हवाई मार्ग और डाक विभाग के जरिए गांजा की तस्करी करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन तस्करों को पकडा है। तीनों आरोपी नागालैंड के हैं और शिलांग से गांजा का खेप मंगवाते थे। इनके कब्जे से पुलिस ने साढ़े सोलह किलोग्राम गांजा मिला है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी एतो सुमी के तीन बैंक खातों को पुलिस ने फ्रीज किया है, जिसमें लाखों रुपये जमा हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुमायूंपुर सफदरजंग एंक्लेव निवासी एतो सुमी और आर. केचिएलो सेब के रूप में हुई है। जबकि तीसरा आरोपी 16 साल का है। मुख्य आरोपी दीमापुर जबकि दूसरा कोहिमा नागालैंड का रहने वाला है। दक्षिण पश्चिम जिले में गांजा की बिक्री और आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए जिले की स्पेशल स्टाफ संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को हुमायूंपुर गांव में दो तीन लोगों के गांजा तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिली। एसआई विक्रम के नेतृत्व में टीम ने एक मकान की पहचान कर वहां छापा मारा। आरोपियों के कमरे से करीब साढ़े चार किलोग्राम गांजा मिला। पुलिस ने कमरे में मौजूद नाबालिग समेत तीन को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शिलांग, मेघालय से एक गांजा सप्लायर कावी से पार्सल के जरिए डाक से गांजा मंगवाते हैं। इन लोगों ने बताया कि 12 किलोग्राम गांजा के दो पार्सल डाकघर में हैं। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली, गुरुग्राम सहित एनसीआर में कई लोगों को गांजा सप्लाई करते हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी एतो सुमी ने गांजा सप्लायर के साथ साथ उन लोगों के नामों का खुलासा किया है, जिसे वह दिल्ली एनसीआर में गांजा सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लेने के बाद उसके निशानदेही पर कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन सभी आरोपी फरार हो गए।
पुलिस टीम ने एतो सुमी के बैंक खातों का विवरण प्राप्त किया है और उसके तीन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। जिसमें 37.45 लाख राशि जमा थी। पुलिस धंधे में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।