फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   three prisoners drank water mixed phenyl in tihar jail all were admitted to deendayal upadhyay hospital

तिहाड़ में तांडव: तीन कैदियों ने पिया पानी मिला फिनाइल, सभी को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में किया गया भर्ती

Fri, 22 Jul 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 01:02 AM IST
सार

जेल अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर जेल में शुद्ध फिनाइल का इस्तेमाल नहीं होता है। उसमें इतना पानी मिलाया जाता है कि जिसको पीने के बाद उसका प्रभाव काफी कम होता है।

विज्ञापन
three prisoners drank water mixed phenyl in tihar jail all were admitted to deendayal upadhyay hospital
Tihar Jail - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ के पांच नंबर जेल में तीन कैदियों ने फिनाइल पीकर खुदकुशी का प्रयास किया। तीनों कैदियों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जेल प्रशासन का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों कैदी जेलकर्मियों पर दवाब बनाने के लिए घटना को अंजाम दिया है। अधिकारियों के मुताबिक तीनों कैदी लगातार जेल के नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिसको लेकर जेल प्रशासन काफी सख्त था। 

विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को लेकर जेल में शुद्ध फिनाइल का इस्तेमाल नहीं होता है। उसमें इतना पानी मिलाया जाता है कि जिसको पीने के बाद उसका प्रभाव काफी कम होता है। एतियातन कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। जेल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना मंगलवार को जेल नंबर पांच में हुई है। इस जेल में 18 से 21 साल के कैदियों को रखा जाता है। 
विज्ञापन


जेल कर्मियों को सूचना मिली कि बैरकों की सफाई करने के समय तीन कैदियों ने फिनाइल पी लिया है। जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों कैदियों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती किया गया। जेल में इस्तेमाल होने वाले फिनाइल में पानी मिला होता है। जिसके पीने से कोई नुकसान नहीं होता है। जांच के बाद जेल प्रशासन का कहना है कि फिनाइल पीने वाले तीनों कैदी उपद्रवी हैं और जेल में अकसर उपद्रव करते रहते हैं। वह जेल नियमों का पालन नहीं करना चाहते हैं। जिसकी वजह से जेल कर्मी उन पर नियम को पालन कराने का दवाब बनाते हैं। माना जा रहा है कि जेल प्रशासन पर दवाब बनाने के लिए तीनों कैदियों ने फिनाइल पीकर खुदकुशी की कोशिश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदियों की काउंसलिंग कराई जाएगी 
जेल अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से जेल आने के बाद कैदियों की काउंसलिंग करवाई जाएगी। जेल प्रशासन का कहना है कि कैदियों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर उन लोगों ने यह कदम क्यों उठाया है। लेकिन शुरुआती जांच में प्रशासन पर दवाब बनाने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed