फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three policemen dismissed in bribe case

ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने के मामले में 3 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Wed, 20 Apr 2016 06:56 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Apr 2016 06:56 AM IST
विज्ञापन
Three policemen dismissed in bribe case
Delhi Police

दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कालेज के छात्र समेत दो युवकों से उगाही करने के आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें एक एएसआई, हवलदार व एक सिपाही शामिल है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस मुख्यालय से इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। खास बात ये है कि हवलदार व सिपाही उगाही के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ शामिल एक युवक विपिन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। फरार एएसआई और सिपाही का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

ड्रग्स में फंसाने की धमकी देकर की थी उगाही

Three policemen dismissed in bribe case

गौरतलब है कि दक्षिण जिले की साउथ कैंपस थाना पुलिस ने दक्षिण-पश्चिमी जिले के एएटीएस में तैनात हवलदार राज सिंह, पश्चिमी जिले की विजिलेंस ब्रांच में तैनात एएसआई मुकेश व सिपाही हरजिंदर के खिलाफ 11 अप्रैल को उगाही का मामला दर्ज किया था।

इन पुलिसकर्मियों ने विपिन नाम के आरोपी के साथ मिलकर सत्य निकेतन में रहने वाले आशीष शर्मा व दयाल सिंह कॉलेज के छात्र विकास से ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देकर दस लाख रुपये मांगे थे। आरोपियों ने युवकों से 28 हजार रुपये ले लिए थे।

हवलदार राज सिंह व विपिन जब दूसरी किश्त लेने सत्य निकेतन लेने आए थे तो पीड़ित युवकों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर हवलदार राज सिंह को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2001 में भी दर्ज हुआ था मामला, हो गए थे बरी

Three policemen dismissed in bribe case

विपिन फरार होने में कामयाब हो गया था। साउथ कैंपस पुलिस ने 11 अप्रैल को हवलदार राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। एएसआई मुकेश और सिपाही हरजिंदर फरार हैं। साउथ कैंपस थाने में तैनात एसआई अशोक, हवलदार रामप्रसाद व सिपाही रणवीर की टीम ने विपिन को सोमवार को नारायणा गांव से गिरफ्तार कर लिया।

विपिन को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विपिन पीड़ित आशीष शर्मा और विकास का दोस्त था। दर्ज एफआईआर के अनुसार विपिन ने आशीष व विकास को ड्रग्स लेने की आदत डाली थी।

विपिन ने ही पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आशीष व विकास से उगाही की साजिश रची थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पुलिसकर्मी राजसिंह व हरजिंदर के खिलाफ वर्ष 2001 में उगाही का मामला दर्ज हुआ था। तब भी दोनों गिरफ्तार हुए थे। हालांकि बाद में ये कोर्ट से बरी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed