दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 50 लाख रुपये जब्त, पिता-पुत्र सहित एक अन्य गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल वादों और जनसभाओं के जरिए जनता को लुभाने में जुट गई हैं। इधर, सोमवार को चुनाव से पहले निर्वाचन अधिकारी को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। निर्वाचन अधिकारी ने एक युवक, उसके पिता के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा है। इन लोगों के पास से गाड़ी में 49,16,020 रुपये पकड़े गए हैं।
आरोपियों ने दावा किया है कि ये रुपये व्यापार उद्देश्यों के लिए है। अधिकारी ने रुपये को पुलिस के हवाले कर आईटी डिपार्टमेंट को सूचना दे दी है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
Delhi: A man, his father & another man were found carrying Rs 49,16,020 cash in their vehicle, claiming that the money was for business purposes. The cash was handed over to police. Returning Officer informed I-T dept. I-T dept & police are taking action. #DelhiElections2020
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 13, 2020
चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़
दिल्ली चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। हाल में ही कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों ने आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ली थी। इस कड़ी में सोमवार को पूर्व सांसद के बेटे के साथ एक अन्य पूर्व विधायक आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इनको पार्टी की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले पाला बदलने वाले नेताओं का टिकट भी मिल सकता है। हालांकि आप इससे इनकार कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली के दो करोड़ लोग आप के सदस्य होंगे।
इससे पहले बदरपुर से दो बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम सिंह और पूर्व सांसद महाबल मिश्र के बेटे विनय कुमार मिश्र को केजरीवाल ने आप की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया व सांसद संजय सिंह भी थे। दोनों नेताओं के साथ कई पूर्व पार्षद भी आप में शामिल हुए। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस के दो पूर्व विधायक प्रह्लाद साहनी और शोएब इकबाल आप में शामिल हो चुके हैं।