{"_id":"6aaaa64da0bf32f56a03d9e4","slug":"three-people-including-two-minors-were-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-155201-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रोहिणी सेक्टर 26 में गोलीबारी के मामले में 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को पकड़ा है। अपराध में इस्तेमाल एक तमंचा व एक खोखा बरामद किया है।
रोहिणी जिला डीसीपी शशांक जयसवाल ने बताया कि 12 सितंबर को केएन काटजू मार्ग थाने को सेक्टर-26 स्थित बंगाली बस्ती पुनर्वास कॉलोनी में गोलीबारी की सूचना मिली। शिकायतकर्ता हीना ने आरोप लगाया कि तीन आरोपियों ने उसके भतीजे अर्जुन और उसके दोस्तों से झगड़ा किया और एक आरोपी ने गोली चला दी।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शांतनु (18) को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया। शांतनु का अर्जुन से पुराना विवाद था और वह रोहिणी में लूट के दो मामलों में भी शामिल रहा है। ब्यूरो