{"_id":"68737f73ca746c790f0ef689","slug":"three-people-including-mother-and-son-travelling-in-auto-died-after-being-hit-by-roadways-bus-in-bulandshahr-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में भीषण हादसा: गलत साइड में चल रहे ऑटो को रोडवेज ने मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत; तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में भीषण हादसा: गलत साइड में चल रहे ऑटो को रोडवेज ने मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन की मौत; तीन घायल
Sun, 13 Jul 2025 03:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:13 PM IST
सार
बुलंदशहर के गुलावठी में रॉन्ग साइड में चल रहे ऑटो को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को बुलंदशहर से गुलावठी जा रहे सवारियों से भरे एक ऑटो को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसा जौनपुर कट के पास सेंट मोमिना स्कूल के सामने हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ऑटो गलत दिशा में चल रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही गुलावठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर सुनकर मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन