फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three people including an elderly man injured in a car accident in Delhi Narela

Delhi News: दिल्ली के नरेला में कार की टक्कर से बुजुर्ग समेत तीन घायल, चालक कार छोड़कर भागा

Mon, 23 Jun 2025 11:11 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 11:11 PM IST
सार

हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
Three people including an elderly man injured in a car accident in Delhi Narela
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोग घायल हो गए। चालक कार छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई, जहां उपचार के बाद दो युवको को छुट्टी दे दी गई जबकि बुजुर्ग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि रविवार रात करीब 8.30 से 8.45 बजे के बीच जगदंबा प्रसाद सिंह (60) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जगदंबा बाइक समेत ई-रिक्शा से टकरा गए। इससे ई-रिक्शा में सवार शोएब (21) और अमीर (19) भी घायल हो गए। 
विज्ञापन


अस्पताल से अमीर और शोएब को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 125 (ए) (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी को तलाश रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed