फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Three parking lots will be built near the Delhi-Doon Expressway

Delhi: जाम से राहत का इंतजाम... दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के पास बनेंगी तीन पार्किंग; यमुनापार में सुविधा

Tue, 07 Oct 2025 04:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Oct 2025 04:26 AM IST
सार

एनएचएआई के अनुसार, प्रस्तावित पार्किंग स्थलों में पूर्वी जिला अधिकारी कार्यालय रानी गार्डन, गीता कॉलोनी और गांधी नगर बाजार शामिल है। गांधी नगर बाजार में 1.4 हेक्टेयर में विकसित होने वाली यह पार्किंग सुविधा न सिर्फ एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए बल्कि स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

विज्ञापन
Three parking lots will be built near the Delhi-Doon Expressway
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनापार में जल्द वाहनों को पार्क करने की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड में तीन स्थानों पर नई पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है। इसका प्रत्यक्ष लाभ यमुनापार के लोेगों को मिलेगा खासकर व्यस्त गांधी नगर बाजार के कारोबारियों और ग्राहकों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा।

विज्ञापन


एनएचएआई के अनुसार, प्रस्तावित पार्किंग स्थलों में पूर्वी जिला अधिकारी कार्यालय रानी गार्डन, गीता कॉलोनी और गांधी नगर बाजार शामिल है। गांधी नगर बाजार में 1.4 हेक्टेयर में विकसित होने वाली यह पार्किंग सुविधा न सिर्फ एक्सप्रेसवे यात्रियों के लिए बल्कि स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इस इलाके में पार्किंग की कमी और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। नई पार्किंग सुविधा से न केवल ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकेगा बल्कि बाजार के आसपास की सड़कें भी सुचारू रूप से चलेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि गांधी नगर बाजार जैसे व्यस्त व्यापारिक केंद्र के पास आधुनिक पार्किंग सुविधा होना स्थानीय व्यवसाय को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा देगा। यात्री और स्थानीय ग्राहक आसानी से बाजार पहुंच सकेंगे, जिससे खरीदारी और व्यवसाय दोनों को लाभ मिलेगा। पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10 फिसदी आरक्षित स्थान और सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटिंग जैसी सुविधाएं हाेंगी।
विज्ञापन


पार्किंग में कई तरह की होंगी सुविधाएं
प्रस्तावित पार्किंग स्थलों में यात्रियों की सुविधा के लिए चिकित्सा सहायता कक्ष, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग चार्जिंग सिस्टम और पार्किंग क्षमता संकेतक जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, खाद्य-पेय कियोस्क, एटीएम, एयर फिलिंग स्टेशन और प्रदूषण जांच केंद्र भी यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। एनएचएआई का लक्ष्य है कि इन सुविधाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार विकसित किया जाए, ताकि यह न केवल कार्यात्मक और सुरक्षित हों, बल्कि सौंदर्य और वास्तुकला के दृष्टिकोण से भी आकर्षक बनें। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना को डिज़ाइन-बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया अक्तूबर मध्य तक पूरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह शुरू हो सकता है एक्सप्रेसवे
दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लंबा छह से बारह लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के देहरादून को जाड़ेगा। अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे का कुछ खंड उपयोग के लिए तैयार हैं, वहीं देहरादून की ओर जाने वाले हिस्सों में सुरक्षा ऑडिट की प्रक्रिया अभी चल रही है। बीते माह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून एक्सप्रेसवे को अक्तूबर में शुरू करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed